अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तथा केंद्र स्तर से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए जानकारी होगी कि सरकार के द्वारा हर 10 वर्ष में वेतन आयोग को नए सिरे से लागू किया जाता है जिसमें कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए कई प्रकार के विशेष संशोधन किए जाते हैं।
बताते चलें कि देश में अंतिम बार वेतन आयोग का संशोधन वर्ष 2016 में किया गया था जिसके अंतर्गत कर्मचारियों और पेंशन धारकों के वेतनमान में काफी आकर्षक वृद्धि हुई थी। हालांकि समय के बदलाव के चलते और महंगाई स्तर के बढ़ने के साथ अब यह वेतनमान कर्मचारियों के लिए असंतुष्ट साबित हो चुका है।
इसी क्रम में 2016 के बाद अब सरकार के द्वारा 10 वर्ष पूरे हो जाने के बाद अगले वर्ष ही नए वेतनमान को लागू किए जाने की सिफारिशें प्रत्यक्ष रूप से लागू होने वाली है। बता दे की सरकार के द्वारा वर्ष 2025 में आठवे वेतन आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी जा चुकी है।
8th Pay Commission
केंद्र सरकार के द्वारा बैठक के उपरांत आठवे वेतन आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद कर्मचारियों और पेंशन धारकों के बीच काफी उत्साहना देखने को मिल रही है तथा उनसे भी के लिए अब बेहद इंतजार है कि जल्द से जल्द आठवां वेतन आयोग लागू किया जाय कि उनके वेतन में बढ़ोतरी का क्रम चालू हो सके।
केंद्र स्तर के कर्मचारियों और साथ में पेंशन धारकों के लिए आश्वासन देने हेतु सरकार के द्वारा आठवें वेतन आयोग के प्रति आवश्यकता अनुसार लेटेस्ट अपडेटेड को जारी किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी इस विषय पर कई प्रकार की चर्चाए सामने आई है। आईए आज हम इस आर्टिकल में भी आगामी नए वेतन आयोग से जुड़े विशेष पहलुओं पर वार्तालाप करते हैं।
वेतन आयोग संशोधन के प्रमुख कारक
केंद्र सरकार के द्वारा किए जाने वाले वेतन आयोग के संशोधन के प्रमुख कारक इस प्रकार से हैं:-
- वेतन आयोग के लिए निश्चित अवधि और 10 वर्ष का पूरा हो जाना।
- वर्तमान में केंद्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए मिलने वाला वेतनमान असंतुष्टि जनक साबित होना।
- कर्मचारियों के द्वारा केंद्र सरकार के प्रति निरंतर मांगों को पूरा करना।
- केंद्रीय स्तर के कर्मचारियों के साथ पेंशन धारकों के वेतनमान में बढ़ोतरी करना।
- दिन प्रतिदिन बढ़ते महंगाई स्तर में संतुलन बनाए रखना।
कितने कर्मचारियों के लिए मिलेगा लाभ
कुछ ही महीने में देश में नए सिरे से लागू आठवां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए काफी विशेष होने वाला है क्योंकि सरकार के द्वारा इसका लाभ करोड़ों लोगों के लिए प्रदान करवाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आठवां वेतन आयोग के तहत देश के केंद्र स्तर के 44 लाख कर्मचारियों तक का वेतनमान बढ़ेगा।
इसके अलावा 68 लाख पेंशन धारकों के लिए तक वेतनमान में बढ़ोतरी कीजाएगी। कुल मिलाकर देश के 1.12 लाख लोगों के लिए आठवां वेतन आयोग काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। बता दे कि इस संख्या में देश के सभी राज्यों के कर्मचारी शामिल होंगे।
आठवे वेतन आयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
आठवे वेतन आयोग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्न प्रकार से हैं:-
- सरकार के द्वारा आठवे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़कर 2.86 तक कर दिया जाएगा।
- यह वेतन आयोग 2026 में नए वर्ष यानी 1 जनवरी से ही लागू कर दिया जाएगा।
- वेतन आयोग लागू होने से पहले सरकार के द्वारा एक बार फिर से संबंधित बैठक आयोजित होगी।
- इसे लागू करने पर सरकार पर 1.3 से 1.8 लाख करोड़ रुपये का लोड बढ़ सकता है।
आठवे वेतन आयोग में कितने बढ़ेगा वेतन
देश में निरंतर ही आठवे वेतन आयोग की चर्चाओं के चलते एम्बिट कैपिटल के अनुमानों के मुताबिक ऐसी सूचना सामने आई है कि सरकार के द्वारा आठवां वेतन आयोग लागू किए जाने पर कर्मचारियों तथा पेंशन धारकों का वेतनमान 30 से अधिकतम 35% तक बढ़ाई जाने की उम्मीद है। हालांकि अब देखना है बाकी है कि यह वेतनमान कितना बढ़ सकता है।
FAQs
वेतन आयोग का निर्धारण किसके द्वारा किया जाता है?
वेतन आयोग का निर्धारण वित्त विभाग तथा केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है।
वर्तमान में महंगाई भत्ता कितना है?
देश में वर्तमान में महंगाई भत्ता 53% तक का है।
आठवे वेतन आयोग में कितना वेतन बढ़ेगा?
आठवे वेतन आयोग के तहत उदाहरण तौर पर जिन कर्मचारियों की सैलरी 18000 रुपए है उनके लिए बढ़ोतरी के आधार पर यह 51480 रुपए तक हो जाएगी।













