अगर आप एक छोटे व्यापारी, रेहड़ी-पटरी विक्रेता या कोई ऐसा व्यक्ति हैं जो कम पूंजी से अपना व्यवसाय चला रहे हैं, तो आपके लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। इस योजना के अंतर्गत आप केवल अपने आधार कार्ड के माध्यम से ₹10,000 से ₹50,000 तक का लोन बिना किसी गारंटी और लंबी कागजी कार्यवाही के बेहद आसान प्रक्रिया में ले सकते हैं
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आप सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं — और कोई गारंटी या कागजी झंझट की जरूरत नहीं होती। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आज मैं आपको आधार कार्ड से लोन लेने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
Aadhar Loan Process 2025
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) की शुरुआत 2020 में कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट से उबरने के लिए की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था कि छोटे व्यवसायी, रेहड़ी-पटरी वाले, ठेले वाले और फेरीवाले अपने व्यवसाय को दोबारा शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
यह योजना पूरी तरह डिजिटल है, जहां आप अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए आवेदन कर सकते हैं और ₹10,000 से ₹50,000 तक का लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ खास पात्रता मापदंड होते हैं, जो इस प्रकार हैं
- आवेदन करने वालों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक का व्यवसाय छोटा और स्थानीय स्तर का होना चाहिए, जैसे रेहड़ी-पटरी या ठेले पर सामान बेचना।
- आवेदक का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर सही से लिंक्ड होना चाहिए।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए, क्योंकि लोन राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।
- आवेदक का व्यवसाय कोविड-19 महामारी के बाद प्रभावित होना जरूरी है।
आधार कार्ड लोन की राशि और ब्याज दर
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आपको 50,000 रुपये तक का लोन आसानी से मिल सकता है। इस पर ब्याज दर भी बेहद कम रखी गई है ताकि छोटे व्यवसायी आर्थिक दबाव में न आएं। ब्याज दर लगभग 7-8% सालाना हो सकती है, जो बाजार के अन्य लोन से काफी कम है।
इसके अलावा, लोन की अवधि भी 12 महीनों से लेकर 24 महीनों तक की हो सकती है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुकता कर सकते हैं। इसके लिए कोई भारी भरकम जुर्माना या अतिरिक्त शुल्क नहीं है।
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड पर लोन लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे, जिसे नीचे बताया गया हैं|
- आधार कार्ड की कॉपी (पहचान के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी या बैंक खाता विवरण
- व्यवसाय का प्रमाण (अगर उपलब्ध हो तो)
- मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लिंक होना जरूरी
आधार कार्ड पर लोन देने वाले बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB)
- आईडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक
- इसके अलावा कई ग्रामीण बैंक और माइक्रो फाइनेंस संस्थान भी इस योजना के तहत लोन देते हैं।
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा।
- वहाँ पर ‘नया आवेदन’ का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें और अपनी पूरी जानकारी भरें।
- इसमें आपका नाम, पता, आधार नंबर, व्यवसाय का विवरण, बैंक खाता नंबर और संपर्क नंबर भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद आपको अपने आधार कार्ड की स्कैन कॉपी, बैंक पासबुक की फोटो, और व्यवसाय से जुड़े कुछ फोटो अपलोड करने होंगे।
- सभी जानकारियां सही तरीके से भरने के बाद आवेदन को सबमिट करें।
- उसके बाद आपके आवेदन की जांच होगी और बैंक या वित्तीय संस्थान आपके व्यवसाय की जांच कर लोन राशि मंजूर करेंगे।
- आवेदन मंजूर होने के बाद लोन राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। इस राशि का उपयोग आप अपने व्यवसाय के लिए कर सकते हैं।









