Ayushman Card Apply Online: आयुष्मान कार्ड योजना 5 लाख रूपए के आवेदन शुरू

Published On: June 6, 2025
Ayushman Card Apply Online

देशभर में गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड बांटे हुए हैं और ऐसे सभी नागरिक आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लेकर 5 लाख रूपये तक का मुफ्त में इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में जिन्हें अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं मिला है वह आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके आयुष्मान कार्ड को जरूर प्राप्त करें इससे गंभीर बीमारी के समय में आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लेकर मुफ्त में इलाज करवाया जा सकेगा।

अनेक नागरिकों के पास गंभीर बीमारी में इलाज करवाने को लेकर पैसे नहीं होने की वजह से बहुत ही ज्यादा समस्याओं को सामना करना पड़ता है और अनेक नागरिक पैसे नहीं होने की वजह से गंभीर बीमारी के समय में इलाज ही नहीं करवा पता है ऐसे में नागरिकों को इस प्रकार की समस्या देखने को ना मिले और नागरिक आसानी से अपना इलाज करवा सके इस उद्देश्य के साथ ही नागरिकों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या करना होगा यह पूरी प्रक्रिया आगे स्टेप्स के माध्यम से बताई जायेगी।

Ayushman Card Apply Online

आयुष्मान कार्ड योजना की शुरुआत करके सरकार ने यह योजना पूरे देश के अंतर्गत लागू की हुई है जिसके चलते कहीं से भी नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं लेकिन इस योजना का लाभ केवल पात्र नागरिक ही प्राप्त कर सकते हैं ऐसे में इस योजना को लेकर सबसे पहले सभी नागरिकों को अपनी पात्रता अवश्य चेक करनी है इससे तुरंत पता चल जाएगा कि आखिर में आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा या नहीं।

सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना में 1300 से भी ज्यादा गंभीर बीमारियां शामिल की है जिसके चलते यह कार्ड बन जाने पर निर्धारित 1300 में से किसी भी बीमारी के समय में इलाज करवाने के लिए प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लिया जा सकेगा। और भर्ती होने से पहले से लेकर बाद तक का पूरा खर्चा सरकार के द्वारा उठाया जाएगा। वही आयुष्मान कार्ड परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है जिसके चलते परिवार के सभी सदस्य आयुष्मान कार्ड को उपयोग में ले सकते है।

आयुष्मान कार्ड योजना की जानकारी

आयुष्मान कार्ड योजना को आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहते हैं इस योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 23 सितंबर 2018 को की गई थी। देशभर में 30000 से भी ज्यादा अस्पताल मौजूद है जहां पर आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लेकर इलाज करवाया जा सकता है और अस्पताल की लिस्ट आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से चेक की जा सकती है और नजदीकी अस्पताल का पता लगाया जा सकता है।

अन्य योजनाओं की तरह वर्तमान समय में आयुष्मान कार्ड योजना भी भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है। सरकार ने इस योजना को सुविधाजनक बनाने के लिए इस योजना का आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया हुआ है जिस पर जाकर अनेक आवश्यक कार्य किया जा सकता है तथा आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है वही संबंधित जानकारी भी हासिल की जा सकती है।

आयुष्मान कार्ड योजना के लाभ

  • घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप किसी की भी सहायता से आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है।
  • एक ही बार आयुष्मान कार्ड को बनवाने की आवश्यकता है जिसके बाद में कभी भी इसे किसी भी समय उपयोग मे लिया जा सकता है।
  • आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लेकर हर साल 5 लाख रूपये तक का मुक्त में इलाज करवाया जा सकेगा।
  • कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों में भी आयुष्मान कार्ड को उपयोग में लिया जा सकता है।
  • महिला और पुरुष सभी आयुष्मान कार्ड को उपयोग में ले सकते है क्योंकि भारत सरकार के द्वारा सभी के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है।

आयुष्मान कार्ड योजना के लिए पात्रता

  • नागरिक को भारतीय नागरिकता प्राप्त होनी चाहिए।
  • नागरिक के द्वारा आयकर को जमा नहीं किया जाना चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर और केवल जरूरतमंद परिवार ही आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है।
  • आधार कार्ड बना होना चाहिए और उसमें मौजूद प्रत्येक जानकारी सही होनी चाहिए।
  • नागरिक को किसी भी कार्यालय में सरकारी नौकरी नहीं मिली हुई होनी चाहिए।

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब बेनिफिशियरी लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इतना करके पात्रता चेक करने के ऑप्शन पर क्लिक करके पात्रता को चेक करें।
  • इसके बाद केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें और केवाईसी की प्रक्रिया कंप्लीट करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट करने का ऑप्शन नजर आएगा तो क्लिक करके फॉर्म को सबमिट करें।
  • ऐसा करते ही कुछ दिन इंतजार करना होगा और फिर आयुष्मान कार्ड के लिए अप्रूवल मिल जाएगा।
  • अप्रूवल मिलने पर आयुष्मान कार्ड को भी डाउनलोड किया जा सकेगा कुछ इस तरीके से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करके आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हैं।

Leave a Comment