भारत सरकार ने अब देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वंदना कार्ड को शुरू किया है। यह योजना इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसके जरिए से 5 लाख रुपए तक का इलाज बुजुर्गों को मुफ्त में मुहैया करवाया जाता है।
पर आयुष्मान वंदना कार्ड केवल वे सब बुजुर्ग व्यक्ति बनवा सकते हैं जिनकी उम्र 70 साल या फिर इससे ज्यादा हो चुकी है। ऐसा करने के पीछे सरकार का मकसद देश के वरिष्ठ नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।
अगर आप भी भारत के एक बुजुर्ग नागरिक हैं तो ऐसे में आपको योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि आयुष्मान वंदना कार्ड क्या होता है। इस कार्ड को बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड, फायदे इत्यादि कौन से सरकार ने रखे हैं हम वे सब भी बताएंगे।
आयुष्मान वंदना कार्ड 2026
देश की सरकार की तरफ से आयुष्मान वंदना कार्ड योजना को प्रारंभ किया गया है। यह योजना उन सब बुजुर्गों के लिए शुरू की गई है जिनकी आयु 70 साल की हो गई है। जो भी आयुष्मान वंदना कार्ड को बनवा लेते हैं इन सबको देश के अस्पतालों में मुफ्त में इलाज मिलता है।
योजना के तहत बुजुर्गों को 500000 रूपए का इलाज निशुल्क दिया जाता है। अगर किसी परिवार को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जा रहा है तो ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को योजना का अलग से फायदा मिलता है।
हमारी भारत सरकार ने यह महत्वपूर्ण पहल इसलिए की है ताकि देश के बुजुर्गों को किसी भी बीमारी के इलाज को करवाने के लिए कोई भी वित्तीय तंगी ना होने पाए। तो आयुष्मान वंदना कार्ड बनवाना बहुत ज्यादा आसान होता है क्योंकि आप घर से ही इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Ayushman Vay Vandana Card 2026 Overview
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण |
| योजना का नाम | आयुष्मान वंदना कार्ड अप्लाई ऑनलाइन |
| लेख का नाम | आयुष्मान वंदना कार्ड अप्लाई ऑनलाइन |
| लाभ | बुजुर्गों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए का इलाज |
| वर्ष | 2026 |
| पात्रता | 70 वर्ष या उससे अधिक आयु |
| आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, मोबाइल नंबर |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://beneficiary.nha.gov.in/ |
आयुष्मान वंदना कार्ड के लाभ
आयुष्मान वंदना कार्ड हेतु जो भी फायदे भारत के वरिष्ठ नागरिकों को मिलते हैं इन सबका विवरण कुछ इस तरह से है:-
- भारत के सभी इलाकों में रहने वाले बुजुर्गों को 70 वर्ष की आयु के पश्चात मुफ्त में इलाज प्रदान किया जाता है।
- दिल्ली में आयुष्मान वंदना कार्ड के जरिए से बुजुर्ग व्यक्ति 10 लाख रुपए का उपचार करवा सकते हैं और बाकी अन्य शहरों और राज्यों में 5 लाख का इलाज करवाया जा सकता है।
- आयुष्मान वंदना कार्ड को बनवाने हेतु वरिष्ठ नागरिकों को अपनी कमाई का विवरण नहीं देना पड़ता है।
- भारत के सभी आय वर्ग के बुजुर्ग व्यक्ति अपना यह कार्ड बनवा सकते हैं और इसके बाद निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित हो सकते हैं।
- वरिष्ठ नागरिकों को बीमारियों का उपचार करवाने के लिए आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना पड़ता।
आयुष्मान वंदना कार्ड को बनवाने के लिए पात्रता
भारत के जो भी नागरिक आयुष्मान वंदना कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें जो पात्रता पूरी करनी पड़ेगी वह निम्नलिखित बताई गई है:-
- आवेदक बुजुर्ग व्यक्ति जरूरी है कि भारत का स्थानीय निवासी हो।
- केवल वही कार्ड बनवा सकते हैं जिनकी उम्र 70 वर्ष या इससे ज्यादा हो गई है।
- सभी आय वर्ग वाले वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वंदना कार्ड के लिए पात्रता रखते हैं।
- आवेदन जमा करने हेतु बुजुर्ग व्यक्ति के पास सारे दस्तावेज होने चाहिएं।
आयुष्मान वंदना कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
भारत के जो भी बुजुर्ग नागरिक आयुष्मान वंदना कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इनको निम्नलिखित बताए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी:-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- चालू मोबाइल नंबर आदि
आयुष्मान वंदना कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आयुष्मान वंदना कार्ड के लिए आवेदन देने के लिए आपको जो प्रक्रिया दोहरानी चाहिए वह कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित दी गई है:-
- सबसे शुरुआत में आपको गूगल प्ले स्टोर पर चले जाना है और आयुष्मान एप्लीकेशन को मोबाइल में डाउनलोड कर लेना है।
- इसके पश्चात आपको अपने मोबाइल फोन में आयुष्मान ऐप को इंस्टॉल कर लेना है।
- आगे फिर आपको इस एप्लीकेशन को खोल लेना है और यहां आपको ऑपरेटर या बेनिफिशियरी के रूप में लॉगिन कर लेना है।
- इसके लिए आपको अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करके फिर कैप्चा कोड लिखना है।
- फिर आपको ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया का चयन कर लेना है।
- अगले चरण में आपको अपने आधार कार्ड का विवरण और अपना राज्य को दर्ज कर देना है।
- अगर आपकी केवाईसी पूरी नहीं है तो तब लिस्ट में आपका नाम आपको नहीं मिलेगा।
- इसलिए सबसे पहले आपको ओटीपी पर आधारित अपनी केवाईसी को पूरा करना होगा।
- आगे आपको अपना सारा विवरण सही प्रकार से दर्ज करके मोबाइल पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है।
- ओटीपी सत्यापन करने के बाद फिर आपको यहां पर अपनी श्रेणी और अपने पिन कोड को सही से लिख देना है।
- तो ऐसे आपका आवेदन फार्म यहां पर अब पूरा हो जाएगा और आयुष्मान वंदना कार्ड कुछ दिनों में जारी हो जाएगा।
FAQs
आयुष्मान वंदना कार्ड अप्लाई ऑनलाइन कैसे किया जा सकता है?
यदि आप आयुष्मान वंदना कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आयुष्मान एप्लीकेशन को डाउनलोड करके अपना आवेदन जमा करना होगा।
कौन सी आयु के व्यक्ति आयुष्मान वंदना कार्ड बनवा सकते हैं?
जिन लोगों की उम्र 70 साल की हो चुकी है वे सब आयुष्मान वंदना कार्ड बनवा सकते हैं।
मैं आयुष्मान वंदना कार्ड से कौन से अस्पताल में इलाज करवा सकता हूं?
जो भी अस्पताल योजना में सूचीबद्ध हैं इन सब बड़े अस्पतालों में आप आयुष्मान वंदना कार्ड के जरिए से इलाज फ्री में करवा सकते हैं।













