Azim Premji Scholarship 2026: बालिकाओं को शिक्षा के लिए हर साल मिल रहे 30000 रूपए

Published On: February 7, 2026
Azim Premji Scholarship

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा छात्राओं को शिक्षा हेतु मदद करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। जो छात्राएं स्नातक के पहले साल में शिक्षा ले रहीं हैं इन सबको अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है।

यह मदद फाउंडेशन के द्वारा इसलिए दी जाती है ताकि छात्राओं को पढ़ाई करने में वित्तीय तंगी ना होने पाए। तो लाभार्थी बनाई गई छात्राओ को अजीम प्रेमजी संस्था की तरफ से हर साल 30000 रुपए का सहारा दिया जाता है।

यदि आप भी एक ऐसी छात्रा हैं जो अपनी उच्च शिक्षा को हासिल करने के लिए अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से फायदा उठाना चाहतीं हैं तो यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा। आज हम आपको इस लेख में यह बताएंगे कि अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप क्या है, इसका उद्देश्य, कौन से राज्यों में लाभ दिया जाता है, पात्रता शर्तें, दस्तावेज और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया क्या रखी गई है।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की शुरुआत उन सब छात्राओं के लिए की गई है जो स्नातक के प्रथम साल में पढ़ाई कर रही हैं। योजना के तहत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आवेदन जमा करने वाली छात्राओं को पढ़ाई को पूरा करने तक आर्थिक मदद की जाती है।

तो यह योजना अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने केवल लड़कियों के लिए ही शुरू की है। इसलिए कोई भी लड़का स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन जमा नहीं कर सकता। योजना के जरिए से भारत के बहुत से राज्यों और साथ में केंद्र शासित प्रदेशों में छात्राओं को फायदा दिया जाता है।

इस योजना में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, मेघालय, राजस्थान, पुडुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, उत्तराखंड, तेलंगाना जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है।

Azim Premji Foundation Scholarship 2026 Overview

प्राधिकरणअजीम प्रेमजी फाउंडेशन
लेख का नामअजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप
वर्ष2026
लाभहर साल ₹30000 तक की छात्रवृत्ति
शैक्षणिक योग्यता10वी, 12वी पास
उद्देश्यबालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभार्थीकेवल छात्राओं के लिए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryNews
आधिकारिक वेबसाइटhttps://azimpremjifoundation.org/

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का उद्देश्य

असीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का उद्देश्य पढ़ाई हेतु लड़कियों को आर्थिक मदद करना है। लेकिन इस योजना के जरिए से अजीम प्रेमजी संस्था सिर्फ उन सब छात्राओं को मदद करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के तहत आती हैं। इसलिए केवल गरीब परिवारों की लड़कियां ही अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का लाभ लेकर अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकतीं हैं।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का फायदा जो छात्राएं प्राप्त करना चाहतीं हैं तो इन सबको इसके लिए निम्नलिखित बताई गई पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है:-

  • आवेदन जमा करने वाली छात्रा ने कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं की पढ़ाई सरकारी विद्यालय से की हो।
  • छात्रा उस केंद्र शासित प्रदेश अथवा राज्य की रहने वाली नागरिक हो जहां पर यह योजना लागू है।
  • जिन छात्राओं ने 2 वर्ष से 5 वर्ष तक के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में एडमिशन लिया है वे स्कॉलरशिप ले सकतीं हैं।
  • स्नातक के पहले वर्ष में पढ़ने वाली सभी छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भर सकतीं हैं।
  • जो छात्राएं निर्धन परिवारों की हैं इन सबको ही अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति मिलेगी।

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आपको आवेदन के समय निम्नलिखित बताए गए दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे:-

  • कक्षा दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • शिक्षा संस्थान द्वारा दी गई शुल्क रसीद
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है और आप सभी अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण वाला विकल्प मिलेगा जिसे आपको दबाना है।
  • अब एक दूसरा पेज खुल जाएगा जिसमें आपको सभी आवश्यक जानकारी को लिख देना है।
  • आवेदन पत्र में सारा पूछा गया विवरण लिखने के बाद आपको फिर दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको एक बार अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का फॉर्म चेक करना है और इसके बाद सबमिट का बटन क्लिक करना है।
  • सबसे आखिरी चरण के तहत आपको स्कॉलरशिप के फॉर्म का प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखना है।
  • यदि आपके आवेदन को स्वीकृत किया गया तो फिर आपको अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मिलेगी।

FAQs

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 का फायदा कौन ले सकता है?

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का फायदा गरीब परिवारों की छात्राएं ले सकतीं हैं। लेकिन यह स्कॉलरशिप उन लड़कियों को मिलती है जो स्नातक के पहले साल में शिक्षा ले रहीं हैं।

मुझे अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के जरिए से कितनी सहायता मिल सकती है?

आपको अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के जरिए से उच्च शिक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता संस्था के द्वारा मिल सकती है।

क्या लड़के भी अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन दे सकते हैं?

जी नहीं अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए लड़के आवेदन नहीं दे सकते क्योंकि यह योजना केवल लड़कियों के लिए ही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने आरंभ की है।

Leave a Comment