यदि आप बकरी फार्मिंग की शुरुआत करना चाहते हैं पर आपके पास वित्तीय समस्या है तो ऐसे में आपको सरकार से लोन मिल सकता है। दरअसल हमारी सरकार लगातार यही प्रयास कर रही है कि पशुपालन के व्यवसाय को ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा विस्तारित किया जाए।
इस वजह से ग्रामीण निवासियों को पशुपालन के लिए सरकार से लोन दिया जा रहा है। तो गांव के ऐसे निवासी जो बकरी फॉर्म को आरंभ करना चाहते हैं लेकिन इनके पास पर्याप्त धनराशि नहीं है तो इन्हें सरकार लोन दे रही है। यह लोन की राशि विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के तहत प्रदान किया जाता है।
परंतु बकरी फॉर्म को शुरू करने के लिए आपको लोन लेने के लिए अपना आवेदन जमा करना आवश्यक होता है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि कैसे बकरी फार्म के लिए सरकार से कर्ज लेने के लिए आवेदन पत्र भरना होता है। यदि आपको आवेदन जमा करने में किसी प्रकार की समस्या है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपकी सारी परेशानी को दूर करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि बकरी फार्म लोन लेने के लिए आपको क्या करना होगा।
Bakri Farm Loan Yojana
बकरी फार्म लोन योजना को हमारी केंद्र सरकार ने आरंभ किया है जिससे कि ग्रामीण निवासियों को रोजगार के उपयुक्त अवसर मिल सकें। यह एक ऐसी लोन वाली योजना है जिसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में बकरी पालने के लिए लोन लिया जा सकता है।
जैसा कि आपको मालूम ही होगा कि गांव के निवासियों के पास रोजगार की समस्या बहुत ज्यादा रहती है। इसकी वजह से ग्रामीण नागरिकों की आर्थिक स्थिति भी दयनीय हालत में होती है। तो ऐसे में सरकार पशुपालन के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए और गांव के लोगों को स्वरोजगार हेतु सहायता देने के लिए ऋण प्रदान करती है।
आपको हम यहां बता दें कि योजना के अंतर्गत आप 10 लाख रुपए तक का लोन बकरी पालने के काम को आरंभ करने के लिए ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको आपके राज्य के अनुसार सब्सिडी राशि का भी लाभ मिलता है। इस तरह से अब देश के सब राज्यों में जितने भी ग्रामीण क्षेत्र हैं इन सब में बेरोजगारी की दर घटेगी।
बकरी फार्म लोन योजना के लाभ
सरकार ने जो बकरी फार्म लोन योजना को शुरू किया है इसके अंतर्गत ग्रामीण निवासियों को बहुत से फायदे मिलते हैं –
- बकरी फार्म लोन 10 लाख रुपए तक का मिलता है।
- लोन लेने वाले व्यक्ति को सरकार सब्सिडी का भी फायदा देती है ताकि ऋण का ज्यादा भार व्यक्ति पर ना पड़े।
- यदि ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी फार्म की शुरुआत की जाएगी तो इससे ग्रामीण लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे।
- गांव के निवासी कम पैसे लगाकर ज्यादा की कमाई कर सकते हैं।
- महिलाओं के लिए और आरक्षित वर्गों के निवासियों के लिए लोन लेना काफी सरल रखा गया है।
बकरी फार्म लोन योजना के तहत कहां से लें कर्ज
जैसा कि हमने आपको बताया कि सरकार बकरी फार्म योजना के तहत जरूरतमंद गांव के निवासियों को लोन दे रही है तो ऐसे में आपको हम बता दें कि आप इस लोन को सरकारी बैंक को जैसे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा से ले सकते हैं।
इसके अलावा ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक और नाबार्ड के माध्यम से भी बकरी पालने के लिए ऋण लिया जा सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि इन सभी बैंकों में लोन की राशि और ब्याज दरें थोड़ी बहुत अलग हो सकती हैं। इसलिए लोन लेने से पहले इस बारे में संबंधित बैंक से पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
बकरी फार्म लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
जिन ग्रामीण निवासियों या किसानों को बकरी फार्म लोन लेना है तो ऐसे में इनके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं जैसे –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास स्थान प्रमाण पत्र
- बैंक स्टेटमेंट
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- भूमि के रजिस्ट्री के दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज के फोटो
- मोबाइल नंबर आदि
बकरी फार्म लोन योजना के लिए पात्रता
यदि आप एक पशुपालक हैं या किसान हैं तो बकरी फार्म लोन योजना के तहत सरकार से पैसे लेने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है –
- बकरी फार्म लोन लेने के लिए जरूरी है कि आवेदक भारत के ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो।
- बकरी पालन के लिए लोन लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल या फिर इससे ज्यादा हो।
- यह भी आवश्यक है कि आवेदक को यह अनुभव होना चाहिए कि बकरी पालन कैसे किया जाता है।
- बकरी पालन के फॉर्म को स्थापित करने हेतु सारी आवश्यक सुविधाएं ग्रामीण नागरिक के पास होनी आवश्यक है।
- सिर्फ ऐसे लोगों को ही बकरी फार्म के लिए लोन मिलता है जिन्हें किसी बैंक ने दोषी घोषित नहीं किया है।
बकरी फार्म लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप बकरी फार्म के लिए लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए अगर आप अपना आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो आपको निम्नलिखित हम जो तरीका बता रहे हैं इसे बिल्कुल सहित प्रकार से पालन करना है ताकि आपके आवेदन में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि ना रहे –
- बकरी पालन फार्म के लिए लोन प्राप्त करने हेतु आपको सर्वप्रथम उस बैंक चले जाना है जहां से आपको कर्ज लेना है।
- अब आपको इस योजना के बारे में बैंक अधिकारी से सारी जानकारी सही प्रकार से प्राप्त कर लेनी है।
- अगर आपको योजना सही लगती है तो ऐसे में आपको इसका आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद आपको बकरी फार्म के आवेदन पत्र को सही प्रकार से भरना है।
- आगे आपको सारे दस्तावेज अपने आवेदन फार्म के साथ लगा देने हैं।
- फिर आपको बकरी पालन फार्म के आवेदन फार्म को बैंक अधिकारी के पास जाकर जमा कर देना है।
- अब आपके आवेदन एवं बकरी पालन रिपोर्ट एवं दस्तावेजों को चेक किया जाएगा।
- फिर अगर लोन को स्वीकृति मिलती है तो ऐसे में बैंक के द्वारा लोन की सारी धनराशि आपके बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी।












