बीईसीआईएल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। इस भर्ती के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड की तरफ से उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस तरह से अनेकों प्रकार के पदों जैसे कि जूनियर टेक्नीशियन और सिक्योरिटी ऑफिसर एवं एमटीएस जैसे पदों हेतु उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है। इसलिए जो भी अभ्यर्थी फॉर्म भरना चाहते हैं वे सब 18 फरवरी तक आवेदन दे सकते हैं।
अगर आपको नहीं पता बीईसीआईएल भर्ती के लिए आपको किस प्रकार से अपना आवेदन जमा करना चाहिए तो इसमें आज हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे बीईसीआईएल ने आवेदन जमा करने की पात्रता शर्तें, आवेदन शुल्क, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और पंजीकरण प्रक्रिया क्या है।
बीईसीआईएल भर्ती 2026
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड यानी बीईसीआईएल की तरफ से 154 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस तरह से अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू है और उम्मीदवार जूनियर टेक्नीशियन, एमटीएस, सिक्योरिटी ऑफिसर और दूसरे बहुत से पदों हेतु आवेदन दे सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना फॉर्म अंतिम तारीख यानी 18 फरवरी तक जमा कर सकते हैं। अगर आप इस भर्ती में रुचि रखते हैं तो आपको अपना फॉर्म आखिरी तिथि तक अवश्य जमा करना होगा क्योंकि इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
BECIL Vacancy 2026 Overview
| कंपनी का नाम | ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) |
| भर्ती का नाम | बीईसीआईएल भर्ती |
| पद का नाम | जूनियर टेक्नीशियन और सिक्योरिटी ऑफिसर एवं एमटीएस |
| कुल पद | 154 |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 12वी पास |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 फरवरी 2026 |
| चयन प्रक्रिया | बिना परीक्षा की भर्ती |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.becil.com/ |
बीईसीआईएल भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता
बीईसीआईएल की तरफ से इस भर्ती के लिए जो शैक्षणिक योग्यता तय गई की गई है इसके बारे में हमने जानकारी निम्नलिखित बताई है:-
- आवेदक ने कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से की होनी चाहिए।
- साथ में अभ्यर्थी ने संबंधित विषय में जरूरी है कि स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
- बीईसीआईएल के द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता आवश्यकताओं को भी उम्मीदवार को पूरा करना होगा।
बीईसीआईएल भर्ती के लिए पंजीकरण शुल्क
बीईसीआईएल भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार पंजीकरण शुल्क कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा:-
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 295 रुपए जमा करने जरूरी हैं।
- जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क में छूट दी गई है।
- इस भर्ती की पंजीकरण फीस की अधिक जानकारी पाने के लिए आप विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
बीईसीआईएल भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो उम्मीदवार बीईसीआईएल वैकेंसी के अंतर्गत अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इनके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज होने चाहिएं:-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बीईसीआईएल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
बीईसीआईएल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इनकी शैक्षणिक योग्यता और साथ में अनुभव के आधार पर चुना जाएगा। तो चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार अथवा कौशल प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होना होगा।
उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ईमेल या फिर फोन के माध्यम से दी जाएगी। इस तरह से चयनित अभ्यार्थियों की मेरिट लिस्ट फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
बीईसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
बीईसीआईएल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और इसका पूरा तरीका कुछ इस प्रकार से दिया गया है:-
- सर्वप्रथम आपको बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां आपको होम पेज पर संबंधित भर्ती का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- फिर आपके सामने जो आवेदन पत्र आएगा आपको इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकालना है।
- अब आपको आवेदन पत्र को पूरा भरना है और सारे दस्तावेजों को इसमें संलग्न करना है।
- फिर इन सबको एक लिफाफे में डालकर स्पीड पोस्ट के जरिए से संबंधित विभाग तक भेज देना है।
FAQs
बीईसीआईएल भर्ती 2026 के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया कब तक चलेगी?
बीईसीआईएल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 18 फरवरी तक चलाया जाएगा।
क्या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी?
जी नहीं क्योंकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
पंजीकरण करने के लिए मुझे पैन कार्ड या आधार कार्ड की आवश्यकता होगी?
जी हां आप बिना पैन कार्ड या आधार कार्ड के अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं भर पाएंगे।














