Bihar Block Coordinator Vacancy 2025: बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बिना परीक्षा भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

Published On: May 21, 2025
Bihar Block Coordinator Vacancy

बिहार राज्य के अंतर्गत वर्तमान समय में ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेटर भर्ती निकाली गई है जिसके चलते जिन भी उम्मीदवारों के द्वारा इस भर्ती में शामिल होने को लेकर इंतजार किया जा रहा था अब वह सभी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं आज इस लेख में इस भर्ती के नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी से लेकर आवेदन करने तक की पूरी जानकारी बताई जाएगी और इसे जानकर सभी उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया ईमेल के माध्यम से रखी गई है जिसके चलते उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान समय में चालू है अनेक दिनों से चल रही है जिसके चलते अनेक उम्मीदवारों ने आवेदन भी किया है और इसी बीच अभी भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तो जानकारी जानकर जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहे वह आवेदन जरूर करें।

Bihar Block Coordinator Vacancy 2025

बिहार राज्य में वर्तमान समय में अलग-अलग जिलों के अंतर्गत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के मौजूदा रिक्त पदों को देखते हुए नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं और उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में कुछ दिनों पहले बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की भर्ती को लेकर पीडीएफ प्रारूप में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया और उसमें उम्मीदवारों के लिए आवेदन के लिए आवश्यक प्रत्येक जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

इस भर्ती से संबंधित जानकारी वर्तमान समय में लगातार उम्मीदवारों तक पहुंच रही है। आवेदन की प्रक्रिया 10 मई 2025 से चालू है जो की 28 मई 2025 तक चालू रहेगी। यानी कि उम्मीदवारों के पास आवेदन करने को लेकर अभी कुछ दिन और बाकी है ऐसे में मौका देखकर सभी उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन किया जा सकता है। लेकिन अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन करना होगा।

बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है जो कि कुछ इस प्रकार हैं: –

  • अनारक्षित वर्ग के सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग दोनों के पुरुष उम्मीदवार और महिला उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।
  • अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के पुरुष तथा महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है।
  • आयु की गणना के लिए निर्धारित तारीख 1 जनवरी 2025 है।

बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट की रखी गई है तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए। अन्य योग्यता में तकनीकी क्षेत्र और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सपोर्ट में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए वहीं स्थानीय भाषा अच्छे से आनी चाहिए। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में से स्थानीय उम्मीदवारों को अत्यधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भर्ती के तहत वेतन

समय अनुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवा लेने के बाद में जिन उम्मीदवार का चयन होगा उन्हें प्रत्येक महीने ₹20,000 की सैलरी प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार का चयन करते समय शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य योग्यता देखी जाएगी और उसके बाद ही योग्य उम्मीदवार का चयन करके उम्मीदवार को सूचित किया जाएगा।

बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भर्ती की जानकारी

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • यदि अंतिम तारीख निकल जाने के बाद में आवेदन फार्म पहुंचता है तो ऐसी स्थिति में आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को अत्यधिक प्राथमिकता मिलेगी।
  • इस भर्ती का आयोजन करके 1 रिक्त पद पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब बिहार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भर्ती मधेपुरा जिला के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करके विस्तृत रूप से जानकारी को जानकर योग्यता को चेक करें।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में आवश्यक जानकारी को दर्ज करें और आवेदन फॉर्म को कंप्लीट करें।
  • अब आधिकारिक नोटिफिकेशन से मेल आईडी निकाले और मेल आईडी पर आवेदन फार्म को भेजें।
  • इस तरीके से ऑनलाइन तरीके को अपनाकर ईमेल आईडी के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment