बिहार राज्य सरकार ने 10वीं कक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप की योजनाएं चलाई हुई है जिसके चलते 10वीं कक्षा को पास करने वाले विद्यार्थी किसी भी प्रकार की स्कॉलरशिप योजना का चयन करके आवेदन करके स्कॉलरशिप को प्राप्त कर सकते हैं। वही स्कॉलरशिप की राशि में ₹8000 से लेकर ₹10000 तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। ऐसे में पूरी जानकारी को जानकर बताई जाने वाली राशि को प्राप्त करने के लिए जरूर आवेदन करें।
बिहार राज्य के अंतर्गत अनेक ऐसे विद्यार्थी है जो की पढ़ाई में अच्छे हैं और अच्छे अंकों को हासिल करते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से बीच में ही पढ़ाई को छोड़ देते हैं ऐसे में इस समस्या को देखते हुए ही राज्य में अलग-अलग प्रकार की स्कॉलरशिप योजनाएं लागू की हुई है। ताकि विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि मिल सके और मिलने वाली राशि को उपयोग में लेकर विद्यार्थी आगे की शिक्षा को हासिल कर सके।
Bihar Board 10th Pass Scholarship
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल होते हैं जिसमें से अनेक विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन और सेकंड डिवीजन के साथ पास होते है और जो भी इस प्रकार के डिवीजन के साथ में 10वीं कक्षा में पास होते हैं वह अच्छी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी माने जाते हैं। ऐसे में ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिल सके इस उद्देश्य के साथ ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। जिसमें विद्यार्थियों को ₹8000 से लेकर ₹10000 तक की मिलती है। इस राशि को विद्यार्थी छात्रवृत्ति राशि भी कहते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप योजनाएं
योजनाओं में मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना शामिल है। ऐसे में विद्यार्थी अपनी पात्रता को चेक करके किसी भी योजना का चयन करके स्कॉलरशिप की राशि को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सभी योजनाओं के अंतर्गत फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले विद्यार्थियों को ₹10000 की राशि प्रदान की जाती है वहीं कुछ योजनाओं के अंतर्गत दूसरा डिवीजन होने पर ₹8000 की राशि मिलती है। लेकिन मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति मेधावी योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और जनजाति की बालिकाओं को फर्स्ट डिवीजन से पास होने पर ₹15000 की राशि मिलती है। जबकि सेकंड डिवीजन से पास होने पर ₹10000 की राशि मिलती है।
बिहार बोर्ड 10वीं पास स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
- केवल बिहार राज्य के विद्यार्थी ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के पात्र हैं।
- आवेदन करने वाले विद्यार्थी ने 10वीं कक्षा फर्स्ट या सेकंड डिवीजन से पास की हुई होनी चाहिए।
- अलग-अलग प्रकार की योजनाओं के लिए निर्धारित किए जाने वाले नियम के अनुसार पारिवारिक वार्षिक आय होनी चाहिए।
- विद्यार्थी के पास मार्कशीट जरूर होनी चाहिए। साथ ही अन्य जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध होने चाहिए।
- विद्यार्थी ने 10वीं कक्षा की पढ़ाई सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय से ही प्राप्त की हुई होनी चाहिए।
बिहार बोर्ड 10वीं पास स्कॉलरशिप की विशेषताएं
- छात्र और छात्रा दोनों ही स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके स्कॉलरशिप की राशि को प्राप्त कर सकते हैं।
- स्कॉलरशिप के लिए चयन हो जाने पर स्कॉलरशिप की राशि प्रत्येक चयनित विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- राशि मिलने की वजह से अनेक विद्यार्थी आगे की पढ़ाई को लेकर प्रेरित होते हैं और अच्छे से पढ़ाई करते हैं।
- राशि को उपयोग में लेकर विद्यार्थी अच्छे से पढ़ाई करके अपना करियर भी बना सकते हैं।
- ऑनलाइन तरीके को अपनाकर स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
- विद्यार्थी अपने वर्ग के लिए चलाई जाने वाली किसी भी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं पास स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
बिहार बोर्ड 10वीं पास स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले स्मार्टफोन कंप्यूटर लैपटॉप किसी में भी आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब स्टूडेंट क्लिक हीयर टू अप्लाई का ऑप्शन ढूंढकर इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्वीकृति देकर प्रोसीड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
- इतना करके मांगी जाने वाली जानकारी फॉर्म में दर्ज करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- अब लॉगिन आईडी पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें ध्यानपूर्वक आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
- अब मांगे जाने वाले दस्तावेज इकट्ठे करें और सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- इतना करने के बाद आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है।









