बिहार राज्य के अंतर्गत जो भी उम्मीदवार राशन डीलर के रूप में कार्य करना चाहते है ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए राशन डीलर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और 21 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है यह आवेदन की प्रक्रिया 25 जून 2025 तक चलेगी। ऐसे में जो भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री को वितरण करने की जिम्मेदारी ले सकते हैं ऐसे सभी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन जरूर करे।
आधिकारिक रूप से इस भर्ती से संबंधित संपूर्ण आवश्यक जानकारियां उम्मीदवारों के लिए जारी कर दी गई है ऐसे में केवल जानकारियो को हासिल करने की आवश्यकता है जिसके बाद में आवेदन प्रक्रिया के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को अपनाकर अंतिम तारीख से पहले कभी भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी हालांकि ध्यान रहे जल्दी से जल्दी उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर देनी है।
Bihar Ration Dealer Vacancy
बिहार राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 128 रिक्त पदों के लिए जारी किया गया है। और भर्ती का इंतजार करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आमंत्रित किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा और उसके माध्यम से ही सदन अनुमंडल मुंगेर के मौजूद 128 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 128 रिक्त पदों में अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रिक्त पद तय किए गए हैं।
जिसमें जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 75 रिक्त पद, एससी के उम्मीदवारों के लिए 30, एसटी 5, ईडब्ल्यूएस 13 और पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 5 रिक्त पद रखे हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन इन तय किए जाने वाले रिक्त पदों के अनुसार ही किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से जानकारी को जानने के अलावा सभी उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी जरूर डाउनलोड करें और उसके माध्यम से भी जानकारी को जरूर जाने।
बिहार राशन डीलर भर्ती के लिए पात्रता
- पात्रता में सबसे पहले उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा जरूर पास की हुई होनी चाहिए।
- आवेदक बिहार राज्य का ही निवासी होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष जरूर होनी चाहिए।
- व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ जरूर होना चाहिए।
बिहार राशन डीलर भर्ती के लिए अपात्र नागरिक
- मुखिया, विधायक, सरपंच, वार्ड सदस्य ,पंचायत प्रतिनिधि आदि सदस्य इस भर्ती के लिए अपात्र है।
- किसी भी प्रकार के सरकारी पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति भी इस भर्ती के आवेदन हेतु अपात्र है।
- संयुक्त परिवार होने पर एक से अधिक सदस्य इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
- आटा चक्की के मालिक इस भर्ती में शामिल नहीं हो सकते है।
- आपराधिक मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति सभी इस भर्ती के लिए अपात्र है।
बिहार राशन डीलर भर्ती में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूह, महिलाओं की सहयोगी समितियां, शिक्षित बेरोजगार, संबंधित पंचायत के निवासी या फिर वार्ड के निवासी इसके अलावा पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियां आदि के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को अत्यधिक प्राथमिकता दी जाएगी। यानी की चयन करते समय ऐसे उम्मीदवार उपलब्ध रहने पर इन्हीं उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले किया जाएगा। ऐसे में जो भी इस प्रकार के उम्मीदवार है उन्हें तो विशेष रूप से समय निकालकर जरूर इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहिए।
बिहार राशन डीलर भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- अनियोजन प्रमाण पत्र
- व्यापार पूंजी का साक्ष्य
- मोबाइल नंबर
- दिव्यांग होने पर दिव्यांग प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र, आदि
बिहार राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आधिकारिक नोटिफिकेशन से जानकारी हासिल कर लेनी है और आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा लेना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में जानकारियां भर देनी है।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी आवेदन फॉर्म के साथ लगा देनी है।
- अब पूरे आवेदन फॉर्म को चेक करना है और अनुमंडल कार्यालय सदर मुंगेर में जाकर आवेदन फॉर्म को जमा कर देना है।
- इस प्रकार से ऑफलाइन तरीके को अपनाकर बिहार राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है।










