Bihar Rojgar Mela Camp 2025: बिहार रोजगार मेला नौकरी पाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Published On: May 22, 2025
Bihar Rojgar Mela Camp

बिहार राज्य के अंतर्गत रहने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य भर में जिला स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन श्रम संसाधन विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है जिसमें नौकरी की तलाश करने वाले सभी युवा शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेलों का आयोजन किए जाने पर बड़ी संख्या में युवा शामिल होते हैं तथा नौकरी को भी प्राप्त करते हैं ऐसे में जरूर सभी को बिहार रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके इस रोजगार मेले में शामिल होना चाहिए।

बिहार रोजगार मेले में शामिल होने के फायदे, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज तथा रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया समेत आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सभी युवाओं को आज इस लेख के माध्यम से हासिल होगी। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं का चयन कौशल के आधार पर राज्य की बड़ी कंपनियों में किया जाएगा। वही उम्मीदवारों का चयन करते समय शैक्षणिक योग्यता भी देखी जायेगी।

Bihar Rojgar Mela Camp 2025

राज्य के अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है सभी के लिए तारीख अलग-अलग है। जिसमें से राज्य के कुछ जिलों के अंतर्गत रोजगार मेलों का आयोजन हो चुका है तथा कुछ के अंतर्गत होने वाला है। नालंदा राजगीर जिले में 19 मई 2025 को रोजगार मेले का आयोजन हो चुका है, शेखपुरा में 20 मई और बक्सर डुमराव में 21 मई, जमुई में 22 मई जहानाबाद में 23 मई और अरवल में 24 मई 2025 के दिन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

सभी जिलों में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों से संबंधित आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी जारी की हुई है ऐसे में एक बार प्रत्येक उम्मीदवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से भी जानकारी जरुर हासिल करनी है और रोजगार मेले का आयोजन किस तारीख को किया जाएगा इसका विशेष रूप से ध्यान रखना है तथा उसी दिन रोजगार मेले के कैंप के आयोजन के स्थान पर पहुंचना है।

बिहार रोजगार मेला कैंप के लाभ

  • इस रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी नौकरी मिलेगी।
  • नौकरी मिल जाने की वजह से युवाओं को रोजगार मिलेगा जिससे युवा आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगे।
  • सभी युवाओं को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है जिसके चलते कोई भी युवा शामिल हो सकते हैं।
  • छोटी कक्षा में अध्ययन करने से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा को हासिल करने वाले युवाओं को रोजगार मेलों के आयोजन की वजह से नौकरी मिलेगी।
  • रोजगार मेले में युवा युवती कोई भी शामिल हो सकते हैं।

बिहार रोजगार मेला कैंप के लिए योग्यता

  • रोजगार मेला में भाग लेने वाले उम्मीदवार ने कम से कम 10वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए।
  • 10वीं कक्षा 12वीं कक्षा स्नातक या इससे भी उच्च स्तर तक की शिक्षा को हासिल करने वाले उम्मीदवार भी इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते है।
  • उम्मीदवार की रुचि कार्य करने में जरूर होनी चाहिए।

बिहार रोजगार मेला कैंप के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रिज्यूम या बायोडाटा
  • रजिस्ट्रेशन स्लिप, आदि

बिहार रोजगार मेला कैंप रजिस्ट्रेशन के बाद क्या करें

  • रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेने के बाद में रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी उम्मीदवार रिज्यूम तैयार करें।
  • अब रिज्यूम में आवश्यक सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी अटैच करें।
  • इतना करने के बाद निर्धारित तिथि को बताए जाने वाले स्थान पर रिज्यूम लेकर चले जाएं।
  • इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों के द्वारा इंटरव्यू लिया जाएगा तो उम्मीदवारों को इंटरव्यू क्लियर कर लेना है।
  • इंटरव्यू क्लियर करने पर नौकरी मिल जाएगी जिसके बाद में आसानी से नौकरी की जा सकेगी।

बिहार रोजगार मेला कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में सभी उम्मीदवारों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर चले जाना है।
  • इसके बाद जॉबसीकर सेक्शन पर जाकर रजिस्टर के बटन पर क्लिक करके आवश्यक विवरण दर्ज कर देना है।
  • अब मांगी जाने वाली सभी जानकारियां फॉर्म में भर देनी है और संपूर्ण कार्य पूरा करके प्रोसीड वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर देखने को मिलेगा जिसे सुरक्षित अपने पास रख लेना है।

Leave a Comment