Bima Sakhi Yojana 2025: हर महीने मिलेंगे 7000 रूपए, बीमा सखी योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Published On: June 6, 2025
Bima Sakhi Yojana

बीमा सखी योजना 2025 देश की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक खास पहल है। इस योजना को LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) मिलकर चला रहे हैं। इस योजना के तहत महिलाएं अपने ही गांव में बीमा सखी बनकर लोगों को LIC की योजनाओं के बारे में जानकारी देती हैं। बदले में उन्हें हर महीने ₹7000 तक की कमाई होती है। साथ ही, जो महिलाएं ज्यादा अच्छा काम करती हैं, उन्हें अलग से बोनस या कमिशन भी दिया जाता है।

यह काम घर के पास ही होता है और महिला को रोजाना बहुत दूर नहीं जाना पड़ता। अगर आप भी महिला है और इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bima Sakhi Yojana 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े|

Bima Sakhi Yojana 2025

बीमा सखी योजना के अंतर्गत कोई भी 18 से 50 वर्ष तक की महिला इस योजना में शामिल हो सकती है। इसके लिए महिला का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है, लेकिन 12वीं या ग्रेजुएशन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। महिला का निवास गांव या ग्रामीण क्षेत्र में होना चाहिए और उसे स्थानीय भाषा की अच्छी समझ होनी चाहिए ताकि वह लोगों को योजनाओं के बारे में ठीक से समझा सके। यह योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

महिलाओं को कैसे मिलता है ₹7000 प्रति माह?

इस योजना में बीमा सखी को काम के बदले में प्रति माह ₹5000 से ₹7000 तक का मानदेय मिलता है। इसके अलावा, अगर वह ज्यादा लोगों को LIC की बीमा योजनाओं से जोड़ती हैं, तो उन्हें अतिरिक्त इंसेंटिव और कमीशन भी दिया जाता है। यानी जितना अधिक काम, उतनी अधिक कमाई। LIC बीमा सखी को प्रशिक्षण भी देता है जिससे वे ग्राहकों को सही जानकारी दे सकें। यह काम घर के पास ही होता है और महिला को रोजाना बहुत दूर नहीं जाना पड़ता। इस योजना से महिलाएं महीने में ₹7000 से ज्यादा भी कमा सकती हैं

बीमा सखी योजना की जानकारी

बीमा सखी योजना में महिलाओं को नौकरी के साथ-साथ सम्मान भी मिलता है क्योंकि वे अपने समाज की सेवा करती हैं। LIC उन्हें ID कार्ड, यूनिफॉर्म और ट्रेनिंग किट भी देता है जिससे वे प्रोफेशनल ढंग से काम कर सकें। यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी और जागरूक बनाती है। इस योजना में कोई भी महिला अगर पूरे मन से काम करती है तो वह आगे चलकर LIC एजेंट भी बन सकती है, जिससे उसकी आमदनी और अधिक बढ़ सकती है।

बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • SHG सदस्यता प्रमाण (यदि लागू हो)

यह सभी दस्तावेज जमा करने के बाद आपकी प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू की जाती है और ट्रेनिंग के बाद आपको नियुक्त किया जाता है।

बीमा सखी योजना के लिए चयन प्रक्रिया

जब आप आवेदन कर देती हैं, तब LIC अधिकारी या राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सदस्य आपके आवेदन की जांच करते हैं। इसके बाद आपको एक छोटी सी इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होता है। अगर आप योग्य पाई जाती हैं, तो आपका चयन बीमा सखी के रूप में कर लिया जाता है। इसके बाद आपकी 5 से 7 दिन की ट्रेनिंग होती है जिसमें आपको बीमा योजनाओं की जानकारी, लोगों से बात करने की कला, मोबाइल ऐप का उपयोग आदि सिखाया जाता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप अपने क्षेत्र में बीमा सखी के रूप में काम शुरू कर देती हैं।

किन राज्यों में शुरू हुई है योजना?

बीमा सखी योजना भारत के कई राज्यों में शुरू की जा चुकी है जैसे – उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा। हर राज्य में यह योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के माध्यम से लागू की जाती है। SBI, LIC और कई बीमा कंपनियाँ इस योजना में महिलाओं को शामिल करती हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बीमा का प्रचार हो और लोगों को सुरक्षा मिल सके। अगर आप इन राज्यों में रहती हैं तो आपके पास बीमा सखी बनने का बहुत अच्छा मौका है ।

बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी LIC शाखा कार्यालय में जाना होगा और वहां पर बीमा सखी योजना के बारे में जानकारी लेनी होगी।
  • आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा विवरण और गांव की जानकारी शामिल होती है।अगर
  • आप किसी Self Help Group (SHG) से जुड़ी हैं तो आप अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से भी इसके लिए संपर्क कर सकती हैं।
  • कई राज्यों में यह योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के तहत भी चलाई जा रही है, जहां से चयन किया जाता है।

Leave a Comment