BSNL Vacancy 2026: बीएसएनएल नई भर्ती के लिए ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

Published On: February 6, 2026
BSNL Vacancy

ऐसे उम्मीदवार जो अच्छी नौकरी की तलाश में है उन सभी के लिए भारतीय संचार निगम लिमिटेड की तरफ से इस बार बहुत ही अच्छा अवसर दिया जा रहा है क्योंकि यहां पर सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है।

बीएसएनएल की तरफ से जारी किए गए भर्ती के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस बार 120 पदों के लिए उम्मीदवारों का आमंत्रित किया जाएगा जो मुख्य तौर पर टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में भरे जाएंगे।

इस भर्ती के अंतर्गत महिला या फिर पुरुष कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें की भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय किया गया हैं।

बीएसएनएल भर्ती 2026

बीएसएनएल की इस महत्वपूर्ण भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से सुबह 10:00 से शुरू करवाई जाने वाली है जिसके बाद कोई भी उम्मीदवार आसानी से अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे। यह आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2026 तक सक्रिय रहेगी।

भर्ती के अंतर्गत जो उम्मीदवार आवेदन करते हैं तथा उनके आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो ऐसे में इन उम्मीदवारों के लिए 15 मार्च 2026 तक आवेदन सुधार करने का अवसर भी दिया जाएगा। जो उम्मीदवार पहली बार इस फील्ड में आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी समझना बहुत जरूरी है।

BSNL Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामभारतीय संचार निगम लिमिटेड
भर्ती का नामबीएसएनएल भर्ती
पद का नामसीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी
कुल पद120
शैक्षणिक योग्यताइंजीनियरिंग और कंप्यूटर डिग्री
वेतन₹24900
आवेदन प्रारम्भ 5 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि7 मार्च 2026
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsnl.co.in/

बीएसएनएल भर्ती के लिए योग्यताए

बीएसएनएल भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए पदों के लिए नीचे दी गई योग्यताएं अनिवार्य रूप से लागू है:-

  • टेलीकॉम ऑपरेशंस से संबंधित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एजेंसी बैचलर्स डिग्री होनी आवश्यक है।
  • इन डिग्री में उम्मीदवार के 60% से अंक ऊपर होने चाहिए जो फुल टाइम के लिए हो।
  • फाइनेंशियल के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन से पहले अपने पद अनुसार योग्य संबंधी विवरण को विस्तार पूर्वक नोटिफिकेशन से जरूर चेक कर लेना चाहिए।

बीएसएनएल भर्ती के तहत पद विवरण

CategoryTelecomFinanceTotal
General401151
EWS090211
OBC250631
SC140418
ST070209
Total9525120

बीएसएनएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

बीएसएनएल की तरफ से जारी की गई टेलीकॉम और फाइनेंस की स्ट्रीम की इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार अलग-अलग प्रकार से आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक होगा जो कि वह किसी भी पेमेंट एप्लीकेशन या फिर नेट बैंकिंग के द्वारा जमा कर सकते हैं।

भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जो उम्मीदवार सामान्य, ओबीसी या फिर ईडब्ल्यूएस की कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं उन सभी के लिए ₹2500 आवेदन शुल्क के रूप में लगने वाले हैं इसके अलावा एससी, एसटी और अन्य आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन शुल्क 1250 रुपए है।

बीएसएनएल भर्ती के लिए आयु सीमा

बीएसएनएल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा का विवरण नीचे दिया गया है:-

  • सामान्य तौर पर इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से शुरू की गई है।
  • अनारक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक है।
  • ओबीसी वाले उम्मीदवार 33 वर्ष तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • एससी एसटी जैसी आरक्षित श्रेणियां के लिए 35 वर्ष तक की अधिकतम आयु सीमा लागू है।

बीएसएनएल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

बीएसएनएल भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया को बस इस तरीके से आयोजित करवाया जाने वाला है जिसमें सबसे पहले उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर बेस्ड मल्टीप्ल चॉइस टेस्ट हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

अपने प्रदर्शन के आधार पर इस टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट जारी होगी तथा इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करवाना आवश्यक होगा। सभी चरणों में परिपूर्ण उम्मीदवारों के लिए ही इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

बीएसएनएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • भर्ती में आवेदन हेतु बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होम पेज में कैरियर वाला सेक्शन मिलेगा उसमें जाना होगा।
  • अब आपके सामने भर्ती की लिंक आएगी जिससे सेलेक्ट करते हुए रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंचे।
  • अनिवार्य जानकारी के आधार पर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करते हुए लॉगिन कर लेना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के पश्चात एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आवश्यकता होगी।
  • अब दस्तावेजों को अपलोड करते हुए आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से भर्ती का आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।

FAQs

बीएसएनएल भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?

बीएसएनएल भर्ती की लेटेस्ट परीक्षा संभावित 29 मार्च 2026 को आयोजित की जा सकती है।

बीएसएनएल भर्ती में टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए कितने पद हैं?

बीएसएनएल भर्ती में टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए 40 पद दिए गए हैं।

बीएसएनएल भर्ती के पदों का वेतनमान क्या होगा?

बीएसएनएल भर्ती के पदों का न्यूनतम वेतनमान 24900 रुपए तथा अधिकतम वेतनमान 50500 रुपए प्रतिमाह हो सकता है।

Leave a Comment