GDS 4th Selection List: इंडिया पोस्ट जीडीएस की नई सिलेक्शन लिस्ट जारी

Published On: June 6, 2025
GDS 4th Selection List

भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक पदों की भर्ती का आयोजन इन दोनों जोर शोर से करवाया जा रहा है। दरअसल इस भर्ती के माध्यम से 21413 खाली पदों को भरा जा रहा है। यहां आपको हम यह जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट ऑफिस की अब तक तीन मेरिट सूचियां घोषित की जा चुकी हैं।

लेकिन अभी भी हजारों पद खाली हैं जिन पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाना बाकी है। इस तरह से जिन उम्मीदवारों के नाम हाल ही में जारी की गई तीसरी मेरिट सूची में नहीं आए हैं तो इन्हें अगली यानी चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार करना होगा। दरअसल इस भर्ती के माध्यम से काफी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को नियुक्त किया जा रहा है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।

यदि आपको भी जीडीएस चौथी सिलेक्शन लिस्ट का इंतजार है तो ऐसे में आपके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण रह सकता है। आज आपको हम इस लेख में बताएंगे कि भारतीय ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत अब चौथी मेरिट सूची जारी की जा सकती है। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि अगर आपका सिलेक्शन हो जाता है तो ऐसे में आपको कौन-कौन से दस्तावेज लेकर तैयार रखने होंगे।

GDS 4th Selection List

सर्वप्रथम हम आपको बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने 10 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक जीडीएस पदों हेतु उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। इस तरह से फिर इस भर्ती की पहली सिलेक्शन लिस्ट को 21 मार्च वाले दिन प्रकाशित किया गया था।

इस प्रकार से फिर भारतीय डाक विभाग ने 7 अप्रैल तक पहली सिलेक्शन लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित करवाए थे। इसके बाद फिर इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट सूची को 21 अप्रैल को जारी किया गया था। तो जिन अभ्यर्थियों के नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आ गए थे तो इन सबके दस्तावेज वेरीफाई करवाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था।

तो जिन उम्मीदवारों के नाम दूसरी मेरिट सूची में नहीं आए थे तो इन सभी उम्मीदवारों के लिए भारतीय डाक विभाग ने 19 मई को जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट को घोषित किया है। इस प्रकार से इन तीनों चयन सूचियों में जिन आवेदकों के नाम नहीं आए हैं इन सबके लिए अब अगली यानी चौथी चयन सूची की घोषणा की जाएगी।

जीडीएस चौथी सिलेक्शन लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज

जब भारतीय डाक द्वारा जीडीएस भर्ती की चौथी मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी तो इसके बाद आप सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखने होंगे –

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कक्षा दसवीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र अगर लागू है
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक विवरण आदि

जीडीएस चौथी सिलेक्शन लिस्ट कब आएगी

यदि आपको भी भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की चौथी मेरिट सूची का इंतजार है तो हम आपको बता दें कि इसमें अभी समय बाकी है। इसके पीछे कारण है कि विभाग ने हाल ही में 19 मई वाले दिन इस भर्ती की तीसरी सिलेक्शन सूची जारी की है।

इस प्रकार से अभी इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापित किए जाएंगे। इसके बाद फिर भारतीय डाक विभाग की तरफ से चौथी चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। इसलिए जिन उम्मीदवारों का नाम पहली, दूसरी और तीसरी सिलेक्शन लिस्ट में नहीं आया है तो इनका नाम चौथी चयन सूची में आ सकता है।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि संभावना है कि ग्रामीण डाक सेवक की चौथी सिलेक्शन लिस्ट जून के दूसरे सप्ताह में आ सकती है। इस प्रकार से उम्मीदवारों का चयन दसवीं कक्षा के अंकों को आधार मानकर किया जा रहा है। इस भर्ती के तहत किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाती है।

जीडीएस चौथी सिलेक्शन लिस्ट कैसे चेक करें?

जब इंडिया पोस्ट ऑफिस की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक की चौथी मेरिट लिस्ट को प्रकाशित किया जाएगा तो आप सभी उम्मीदवार इसे निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर पाएंगे –

  • जीडीएस चौथी मेरिट सूची को चेक करने के लिए आपको इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां भारतीय पोस्ट विभाग के होम पेज पर आपको कैंडीडेट्स कॉर्नर में जाना है।
  • अब आपके सामने इस अनुभाग में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट का एक विकल्प आएगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने भारतीय डाक के सारे राज्य अथवा सर्कल के नाम आएंगे।
  • आपको अपने संबंधित राज्य अथवा सर्कल के नाम पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने इस भर्ती की चौथी मेरिट लिस्ट से संबंधित एक लिंक आएगा आपको इसे दबाना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की चौथी मेरिट सूची खुल जाएगी।
  • अब आप डाउनलोड वाला बटन दबाकर इस मेरिट सूची को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढ कर अपना परिणाम जान सकते हैं।

Leave a Comment