Gramin House Finance: गांव में घर बनाने के लिए मिल रहा लोन, ऐसे करें आवेदन

Published On: July 24, 2025
Gramin House Finance

अगर आप देश के किसी गांव में रहते हैं तो हम आपको बता दें कि अब गांव में घर बनाना बहुत आसान है। इसके पीछे कारण है कि भारत सरकार ने और देश के बहुत से बैंकों ने ग्रामीण हाउस फाइनेंस के तहत कई योजनाएं शुरू की हैं। ‌

तो इन योजनाओं का लाभ आप आसानी से ले सकते हैं और अपने ग्रामीण क्षेत्र में सरलता पूर्वक अपना घर बना सकते हैं। इतना ही नहीं आप सरकार से सब्सिडी का फायदा भी ले सकते हैं और आपको एक नहीं बल्कि बहुत सारे बैंकों के जरिए से लोन प्रदान किया जाता है। ‌

Gramin House Finance

आपको यह पता होना चाहिए कि ग्रामीण आवास ऋण को लेने की प्रक्रिया क्या है। तो चलिए आज हम आपको इसी से संबंधित जानकारी देने वाले हैं ताकि आप अपने गांव में अपना घर आसानी के साथ बना सकें। तो आज हम आपको बताएंगे कि इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और लोन लेने के लिए कैसे आवेदन दिया जा सकता है।

यदि आपको अपने गांव में घर बनाना है लेकिन आपके पास पैसे नहीं हैं तो तब आप ग्रामीण आवास ऋण योजनाओं का फायदा ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

गांव में स्थाई घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ भी लिया जा सकता है। बताते चलें कि योजना के द्वारा आपको 1 लाख 20 हजार रुपए से लेकर 2.67 लाख रुपए तक की सीधी सब्सिडी का फायदा सरकार से मिल जाता है।

जबकि पीएम आवास योजना ग्रामीण की ब्याज दर भी काफी कम है। आपको बताते चलें कि अगर आप इस योजना के तहत लोन लेते हैं तो तब आपको 6.5% सालाना ब्याज चुकाना पड़ता है।

ऐसे व्यक्ति जो बीपीएल, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं वे सब ग्रामीण निवासी अपना आवेदन जमा करके लोन ले सकते हैं।

नाबार्ड ग्रामीण आवास योजना

गांव में घर बनाने के लिए आप नाबार्ड ग्रामीण आवास योजना का भी फायदा उठा सकते हैं। आपको हम बताते चलें कि इस योजना के तहत आपको गांव में घर के निर्माण हेतु 50000 से 10 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलती है।

लेकिन हम आपको यह भी जानकारी दे दें कि नाबार्ड से केवल किसानों को और ग्रामीण कारीगरों को ही लोन दिया जाता है। इस तरह से आप नाबार्ड से लोन लेकर अपना मकान बना सकते हैं।

स्टेट बैंक ग्रामीण हाउसिंग लोन

अगर आप ग्रामीण निवासी हैं तो घर बनाने के लिए आप स्टेट बैंक से ग्रामीण हाउसिंग लोन ले सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आप अगर स्टेट बैंक से आवास ऋण लेते हैं तो तब आपको ब्याज कम चुकाना पड़ता है। यहां आपको बताते चलें कि इस बैंक की ब्याज दर 8.15 प्रतिशत से आरंभ हैं।

इसके साथ हम आपको यह भी बता दें कि लोन को चुकाने का समय काफी लंबा होता है। इस तरह से लोन को 30 वर्षों में जमा करना होता है।

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण आवास

गांव में घर बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पीएनबी बैंक ग्रामीण आवास के लिए महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान करता है। यहां आपको बताते चलें कि महिलाएं अगर पंजाब नेशनल बैंक से ग्रामीण आवास निर्माण के लिए लोन लेती है तो तब इन्हें 0.25% कम ब्याज जमा करना पड़ता है।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक योजनाएं

गांव के निवासियों के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण यानी आरआरबी योजनाएं भी चलाई जाती हैं। इस तरह से गांव के निवासी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के तहत लोन लेकर अपना घर बना सकते हैं। इस प्रकार से लोन लेने का फायदा यह होता है कि स्थानीय भाषा में लोन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है और लोन के लिए दस्तावेज भी कम देने पड़ते हैं।

गांव में हाउस लोन लेने के लिए पात्रता

गांव में घर बनाने के लिए अगर आप हाउस लोन लेना चाहते हैं तो तब इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है –

  • ग्रामीण हाउस फाइनेंस लेने हेतु जरूरी है कि आवेदक की उम्र 18 साल से लेकर 65 साल के बीच में हो।
  • केवल ग्रामीण क्षेत्रीय स्थाई निवासी लोन ले सकते हैं।
  • कर्ज लेने के लिए गांव के व्यक्ति के पास जमीन के सभी कानूनी दस्तावेज जरूर होने चाहिएं।

ग्रामीण हाउस फाइनेंस के तहत कुछ आवश्यक दस्तावेज

ग्रामीण आवास ऋण लेने के लिए आपको आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध पड़ते हैं –

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • भूमि का सारा रिकॉर्ड जैसे खसरा खतौनी आदि
  • आय प्रमाण पत्र
  • निर्माण योजना और अनुमति
  • मोबाइल नंबर

ग्रामीण आवास ऋण के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप बैंक के तहत लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित चरण अपनाने पड़ेंगे –

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीक के ग्रामीण बैंक शाखा में चले जाना है।
  • अब संबंधित अधिकारी से आपको हाउस लोन आवेदन फॉर्म लेकर इसे भरना है।
  • आगे आपको आवेदन पत्र के साथ दस्तावेज संलग्न कर देने हैं।
  • अब प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना है।
  • इसके बाद आप अपना आवेदन संबंधित ग्रामीण अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं।

ग्रामीण हाउस फाइनेंस कब मंजूर होता है

जब आप अपना हाउस लोन एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर देते हैं तो ऐसे में ग्रामीण बैंक अधिकारियों के द्वारा आपकी जमीन का निरीक्षण किया जाता है। अगर सब कुछ सही रहता है तो ऐसे में फिर 15 से 20 दिनों में आपके ग्रामीण आवास ऋण को स्वीकृति मिल जाती है।

इस प्रकार से फिर आपको लोन की राशि बैंक खाते में भेज दी जाती है। तो तब आप अपने घर को बनवाने की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं और आपको किस्तों में लोन का भुगतान कर दिया जाता है।

ग्रामीण हाउस फाइनेंस की विशेषताएं

अगर आप ग्रामीण निवासी हैं और गांव में अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ग्रामीण हाउस फाइनेंस के तहत आप लोन ले सकते हैं। निम्नलिखित हम आपको ग्रामीण आवास ऋण की कुछ विशेषताएं बता रहे हैं –

  • ग्रामीण आवास ऋण योजनाओं के माध्यम से आप 1 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस प्रकार से इन योजनाओं के माध्यम से ब्याज दर काफी कम होता है जोकि 6.5% से लेकर 10.5% तक सालाना चुकाना पड़ता है।
  • हाउसिंग लोन को आसानी से 5 साल से लेकर 20 साल तक की लंबी अवधि में चुकाया जा सकता है।
  • सुरक्षा के तौर पर बैंक के पास जमीन या मकान को गिरवी रखा जाता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप यह चाहते हैं कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सब्सिडी प्राप्त करें तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके से आवेदन देना आवश्यक होता है –

  • सर्वप्रथम आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन वाला एक बटन दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • आगे आपको अन्य नए पेज पर पूछा गया सारा विवरण भरना है।
  • इसके बाद आपको पीएम आवास योजना सब्सिडी प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अब अपना आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपको आवेदन संख्या नोट करके रख लेनी है।
  • कुछ दिन पश्चात आप अपने आवेदन की स्थिति को आवेदन संख्या का उपयोग करके चेक कर सकते हैं।

ग्रामीण आवास ऋण हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव

यदि आप ग्रामीण आवास ऋण प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हम लोन लेने के कुछ महत्वपूर्ण सुझाव बता रहे हैं –

  • आपको सिर्फ मान्य प्राप्त बैंकों से या फिर सरकारी संस्थानों से ही ग्रामीण आवास ऋण को लेना है।
  • लोन लेने से पहले आप यह देख लें कि आपको हर महीने कितने रुपए तक ईएमआई जमा करनी है और इसके लिए आप ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अपने पास संभाल कर रखें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो।
  • घर बनाने से पहले आप इसके निर्माण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लें।

Leave a Comment