Jal Jeevan Mission Yojana List: जल जीवन मिशन योजना की नई लिस्ट जारी

Published On: May 22, 2025
Jal Jeevan Mission Yojana List

जल जीवन मिशन योजना लिस्ट को अब प्रकाशित किया जा चुका है। तो ऐसे में जिन ग्रामीण निवासियों ने अपना आवेदन जमा किया था तो वे इस सूची को चेक कर सकते हैं। ‌आपको हम बता दें कि इस योजना को हमारी सरकार ने साल 2019 में आरंभ किया था।

इस तरह से इस योजना को शुरू करने के पीछे हमारी केंद्र सरकार का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को साफ और स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए। दरअसल ऐसे क्षेत्रों में पानी की समस्या नियमित रूप से बनी रहती है जिसकी वजह से गांव के लोगों को अत्यधिक कठिनाई होती है।

तो सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन योजना के तहत साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इस काम को करने के लिए योजना के तहत आवेदन मांगे थे। ऐसे में जिन ग्रामीण निवासियों के नाम जल जीवन मिशन सूची में हैं तो इन्हें अब इसके अंतर्गत रोजगार मिलेगा। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस लिस्ट को चेक करके काम प्राप्त कर सकते हैं।

Jal Jeevan Mission Yojana List

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत सरकार ने उन सभी नागरिकों से आवेदन मांगे थे जो इस योजना के तहत काम करना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने अपने क्षेत्र में योजना के अंतर्गत काम करने हेतु आवेदन फॉर्म भरकर जमा किए थे।

इस तरह से इन सबके नाम की लिस्ट अब जारी की जा चुकी है। ‌तो जिनका नाम सूची में है इन्हें इनकी योग्यता के मुताबिक केंद्र सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन योजना हेतु सरकारी काम प्रदान किया जाएगा। इसलिए आवेदन कर्ताओं को चाहिए कि तुरंत इस लिस्ट को चेक कर लें और यह पता लगाएं कि इन्हें कार्य मिलेगा या नहीं।

जल जीवन मिशन योजना

जैसा कि हमने आपको बताया कि केंद्र सरकार ने 2019 में जल जीवन मिशन योजना को आरंभ किया था। इसकी शुरुआत करने के पीछे सरकार का मुख्य रूप से यही मकसद था कि देश के हर गांव में और हर इलाके में रहने वाले निवासियों को साफ पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस तरह से अब तक इस योजना के माध्यम से बहुत से राज्यों में साफ पानी की सुविधा की गई है। इसके अलावा पानी की टंकियों को भी जगह-जगह लगाया गया है ताकि ग्रामीण निवासियों को निरंतर पानी मिलता रहे। इस तरह से पाइप लाइनें भी बिछाई गई हैं जिनको सीधे तौर से नदियों से जोड़ा गया है। लेकिन अभी भी ऐसे बहुत सारे ग्रामीण इलाके बचे हुए हैं जहां पर साफ पानी उपलब्ध कराया जाना बाकी है।

जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य

जल जीवन मिशन योजना को हमारी केंद्र सरकार ने इसलिए शुरू किया है ताकि देश के सभी राज्यों के गांवों में पीने का स्वच्छ पानी ग्रामीण निवासियों को उपलब्ध कराया जा सके। इस तरह से सरकार चाहती है कि गांव के लोगों को जो पानी से संबंधित मुसीबतों का सामना करना पड़ता है वे सब खत्म हो जाएं।

जल जीवन मिशन योजना लिस्ट में शामिल लोगों को मिलेगा यह काम

जल जीवन मिशन योजना लिस्ट में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं इन सबको योग्यता के अनुसार निम्नलिखित पदों पर कार्यभार सौंपा जाएगा –

  • समुदाय प्रतिनिधि
  • प्लंबर
  • ट्रेनर यानी प्रशिक्षक
  • मानव संसाधन विशेषज्ञ
  • जल संसाधन अधिकारी
  • जल प्रबंधन विशेषज्ञ आदि

जल जीवन मिशन योजना के लिए पात्रता शर्तें

जल जीवन मिशन योजना लिस्ट में केवल ऐसे लोगों को ही मौका दिया जाता है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं –

  • आवेदन देने वाला व्यक्ति भारत का रहने वाला मूल निवासी हो।
  • आवश्यक है कि उम्मीदवार ने न्यूनतम दसवीं या फिर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
  • उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के बीच में होनी जरूरी है।
  • अभ्यर्थी को संबंधित कार्य में थोड़ा बहुत काम करने का अनुभव होना आवश्यक है।

जल जीवन मिशन योजना की नई लिस्ट कैसे चेक करें?

यदि आप जल जीवन मिशन योजना सूची को चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में हम आपको कुछ जरूरी चरण बता रहे हैं जिनका उपयोग करके आप कुछ ही देर में लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। तो आपको इसके लिए निम्नलिखित चरणों को अनिवार्य तौर पर अपनाना है –

  • सर्वप्रथम आपको जल जीवन मिशन योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर जाकर आपको जल जीवन मिशन योजना लिस्ट का विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही एक अन्य नया पेज आपके सामने आएगा जहां आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए जाएंगे।
  • इसके तहत आपको अपना राज्य, अपना जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत इत्यादि का चयन करना है।
  • यहां अब आपको नीचे की तरफ सर्च वाला बटन दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • तुरंत ही आपके सामने जल जीवन मिशन योजना सूची खुल जाएगी और आप अब इसमें अपने नाम को ढूंढ सकते हैं।

Leave a Comment