NEET UG Cut Off 2025: नीट यूजी की कट ऑफ यहाँ देखें Gen, OBC, SC, ST

Published On: May 22, 2025

नीट की परीक्षा को देश भर में अत्यधिक शांति के साथ पूरा करवाया जा चुका है। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों ने नीट का एग्जाम दिया है इन सबको अपने कट ऑफ के जारी होने की प्रतीक्षा है। इस प्रकार से कट ऑफ अंकों के माध्यम से छात्रों की पात्रता सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए सुनिश्चित होती है।

तो जो विद्यार्थी एमबीबीएस में प्रवेश लेना चाहते हैं इन सबको नीट यूजी एग्जाम के तहत श्रेष्ठ सरकारी कॉलेज में पढ़ने का अवसर मिलता है। तो यही वजह है कि छात्रों को अपने परिणाम को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता है। इस तरह से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने का सपना तभी विद्यार्थियों का पूरा होता है जब वे न्यूनतम अंक लाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको नीट यूजी परीक्षा के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं। इस तरह से अगर आपने नीट का एग्जाम दिया है तो ऐसे में आपको हम बताएंगे कि नीट यूजी कट ऑफ मार्क्स कब तक जारी किए जा सकते हैं। साथ में हम अन्य उपयोगी जानकारी भी आपको इस लेख के जरिए से देंगे।

NEET UG Cut Off 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी का एग्जाम इस वर्ष 4 मई को आयोजित करवाया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा को दोपहर के 2 बजे से शुरू किया गया था और यह शाम के 5 बजे तक पूरी हुई थी।

आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बताते चलें कि इस बार नीट के एग्जाम को 54000 से भी ज्यादा केंद्रों में शांति और व्यवस्थित तरीके के साथ लिया गया है। तो अब परीक्षार्थियों को नीट यूजी के कट ऑफ एनटीए के द्वारा कुछ ही दिनों में घोषित किए जाएंगे।

लेकिन कुछ ऐसे बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान और विषय विशेषज्ञ हैं जिनके द्वारा परीक्षार्थियों हेतु संभावित कट ऑफ को तैयार किया गया है। तो विद्यार्थी इन कट ऑफ अंकों को अपनी श्रेणी के मुताबिक चेक करके अपने स्कोर से संबंधित अनुमान लगा सकते हैं।

नीट यूजी कट ऑफ मार्क्स

एनटीए के द्वारा हर अभयार्थी की श्रेणी के अनुसार नीट यूजी कट ऑफ अलग-अलग जारी किए जाएंगे। पर इससे पहले हम आपको यह जानकारी दे दें कि इस बार नीट यूजी के एग्जाम में 20 लाख से भी अधिक छात्र और छात्राओं ने भाग लिया था।

इस तरह से पूरी तरह से साफ है कि इस बार छात्रों के बीच में काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने वाली है। यहां आपको हम बता दें कि हमारे देश में सरकारी मेडिकल कॉलेज 60 हजार से ज्यादा हैं। तो ऐसे में इन सभी में प्रवेश के लिए नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन होता है।

लेकिन हम आपको बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के अंतर्गत जरूरी है कि उम्मीदवार आवश्यक न्यूनतम अंक हासिल करें। इन अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को कॉलेज प्रदान किया जाता है।

नीट यूजी पिछले वर्ष की कट ऑफ

  • साल 2020 में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट के कट ऑफ अंक 720 से लेकर 161 तक के बीच में रखे गए थे। इस तरह से जो एससी एसटी ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार थे इनके लिए यह निर्धारित सीमा 160 अंकों से लेकर 124 तक के बीच में रखी गई थी।
  • नीट यूजी कट ऑफ साल 2021 में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 720 से 152 तक गई थी। आरक्षित वर्गों के लिए यह न्यूनतम कट ऑफ अंक 151 से लेकर 119 तक के बीच में थे।
  • इसके साथ ही हम आपको बता दें कि साल 2022 में नीट यूजी परीक्षा के कट ऑफ अंक सामान्य श्रेणी हेतु 715 से लेकर 129 तक रहे थे। इस तरह से एससी एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए यह कट ऑफ अंक 128 से लेकर 102 तक गए थे।
  • जबकि साल 2023 में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट के कट ऑफ अंक 720 से लेकर 150 तक गए थे और आरक्षित श्रेणियों के लिए यह अंक 149 से लेकर 118 तक के बीच में तय किए गए थे।
  • इसी प्रकार से साल 2024 में सामान्य श्रेणी के परीक्षार्थियों हेतु नीट के कट ऑफ अंक 720 से लेकर 180 तक के बीच में थे। जबकि आरक्षित वर्गों के लिए यह कट ऑफ अंक 179 से लेकर 142 तक के बीच में थे।

NEET UG Category Wise Cut Off

CategoryCut Off Marks
Gen720-162
Gen-PH161-144
SC161-127
OBC161-127
ST161-127
SC/OBC-PH143-127
ST-PH143-127

नीट यूजी कट ऑफ की जानकारी

आपको हम बता दें कि नीट का एग्जाम साल 2025 में संपन्न करवाया जा चुका है ऐसे में उम्मीदवारों को हम नीट कट ऑफ अंक राज्य अनुसार बता रहे हैं जिससे कि आपको इन अनुमानित अंकों के बारे में जानकारी हो सके। तो इस साल संभावना है कि मिजोरम और नागालैंड जैसे स्थान पर नीट की अनुमति कट ऑफ 400 अंक तक जा सकती है। इसके अलावा हम आपको बता दें कि मेघालय एवं दादरा व नगर हवेली हेतु यह कट ऑफ अंक 500 तक जाने की संभावना है।

इसके अलावा तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों में नीट यूजी के कट ऑफ अंक 550 तक जा सकते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अनुमानित कट ऑफ अंक 550 से लेकर 560 तक के बीच में हैं।

वहीं त्रिपुरा राज्य के लिए नीट परीक्षा के अनुमानित कट ऑफ अंक 590 तब जा सकते हैं। हम आपको बता दें कि यह सब केवल अनुमानित कट ऑफ अंक हैं जो हर राज्य और क्षेत्र के मुताबिक अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन वास्तविक कट ऑफ अंक केवल विद्यार्थियों के परिणाम पर ही निर्भर होंगे।

Leave a Comment