NIA Vacancy 2026: एनआईए बिना परीक्षा भर्ती के लिए यहां से भरें आवेदन फॉर्म

Published On: February 6, 2026
NIA Vacancy

एनआईए भर्ती 2026 के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी के द्वारा नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस तरह से इस भर्ती के माध्यम से इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर आदि के खाली पदों को भरा जाएगा।

इस प्रकार से वे उम्मीदवार जो देश की प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसी में नौकरी करना चाहते हैं तो वे अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। तो आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से लेकर 21 फरवरी तक चलेगी।

आज के इस लेख में हम आपको एनआईए भर्ती के बारे में बताएंगे ताकि आप अपना फार्म सही से भर सकें। इस तरह से इस पोस्ट में हम आपको यह जानकारी देंगे कि नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने इस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता, पदों का विवरण, चरण प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया बताएंगे।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी भर्ती 2026

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया गया है। दरअसल इस भर्ती के जरिए से नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के द्वारा हेड कांस्टेबल, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के खाली पदों को भरा जाएगा।

तो इस भर्ती के तहत 88 पद भरे जाएंगे जिनमें से इंस्पेक्टर के पद 38 रखे गए हैं। सब-इंस्पेक्टर के 27 खाली पद रखें गए हैं और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 11 पद रिक्त हैं। जबकि हेड कांस्टेबल के लिए 12 पद निर्धारित किए गए हैं।

तो आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू कर दी गई है। इस प्रकार से उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख यानी 21 फरवरी तक जमा कर सकते हैं।

NIA Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामनेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)
भर्ती का नामएनआईए भर्ती
पद का नामइंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल
कुल पद88
आवेदन प्रारम्भ 7 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 फरवरी 2026
वेतन न्यूनतम 25500 रूपए
चयन प्रक्रियाडेप्युटेशन के आधार पर
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.nia.gov.in/

एनआईए भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

एनआईए भर्ती के तहत जो शिक्षा योग्यता रखी गई है इन सबके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

इंस्पेक्टर हेतु –

  • इंस्पेक्टर के पद के लिए जरूरी है कि आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक किया हो।
  • उम्मीदवार ने अपराध मामलों की जांच, खुफिया काम, आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण अथवा सतर्कता संग्रह में 2 साल का अनुभव लिया हो।
  • अभ्यर्थी ने केंद्र शासित प्रदेश और राज्य में नियमित रूप से समान पद पर काम किया हो।
  • या फिर जरूरी है कि उम्मीदवार ने मूल कैडर के पद पर नियमित रूप से 5 साल की सेवा पूरी की होनी चाहिए।

सब-इंस्पेक्टर हेतु –

  • उम्मीदवार ने केंद्र अथवा केंद्र शासित प्रदेश में नियमित रूप से 6 वर्ष की सेवा पूरी की हो और उम्मीदवार को लेवल 5 के तहत वेतन मिलता हो।
  • अभ्यर्थी ने स्नातक की डिग्री ली होनी चाहिए और इसके अलावा क्रिमिनल केस इन्वेस्टिगेशन या फिर इंटेलिजेंस के काम को करने का 2 वर्षीय अनुभव होना चाहिए।

असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर –

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री ली हो और साथ में क्रिमिनल केस इन्वेस्टिगेशन या फिर इंटेलिजेंस वर्क ऑपरेशन का 2 वर्षीय अनुभव हो।
  • अभ्यर्थी ने किसी भी राज्य या फिर केंद्रीय पुलिस ऑर्गेनाइजेशन में जरूरी है कि हेड कांस्टेबल के पद पर काम किया हो।
  • उम्मीदवार को हेड कांस्टेबल के पद पर काम करने का 5 वर्ष का नियमित सेवा का अनुभव होना आवश्यक है।

हेड कांस्टेबल हेतु –

  • उम्मीदवार ने जरूरी है कि कम से कम 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से पास की हो।
  • अभ्यर्थी ने राज्य अथवा केंद्र के पुलिस ऑर्गेनाइजेशन में नियमित रूप से काम किया हो।

एनआईए भर्ती के तहत वेतन

एनआईए भर्ती के तहत उम्मीदवारों को इनके पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी:-

पदवेतन (प्रतिमाह)
इंस्पेक्टर 44900 रूपए से लेकर 142400 रूपए
सब-इंस्पेक्टर35400 रूपए से लेकर 112400 रूपए
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर29200 रूपए से लेकर 92300 रूपए
हेड कांस्टेबल25500 रूपए से लेकर 81700 रूपए

एनआईए भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एनआईए भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन डेप्युटेशन के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसका मतलब है कि जो उम्मीदवार अन्य सरकारी विभागों में कार्यरत हैं इन सब योग्य कर्मचारियों को अस्थाई रूप से नियुक्त किया जाएगा। तो संबंधित पद हेतु उम्मीदवार की अनिवार्य योग्यता, इनका अनुभव और साथ में विभागीय आवश्यकताओं को देखकर नियुक्ति पूरी की जाएगी।

एनआईए भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

एनआईए भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अपना फॉर्म भरना चाहते हैं इन्हें निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको राष्ट्रीय जांच एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • आपको आधिकारिक विज्ञापन से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना है।
  • इसके बाद आपको इसमें पूछी गई सारी जानकारी को सही प्रकार से और पूरा भर लेना है।
  • आगे आपको सभी मांगे गए दस्तावेज अपने आवेदन फार्म में लगा देने हैं।
  • अब यहां आपको अपने एनआईए भर्ती के आवेदन पत्र और दस्तावेजों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित विभाग भेज देना है।
  • ध्यान रहे कि आपका आवेदन पत्र अंतिम तारीख यानी कि 21 फरवरी तक अवश्य जमा हो जाना चाहिए।

FAQs

एनआईए भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख कौन सी है?

इस भर्ती हेतु आवेदन जमा करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अंतिम तारीख 21 फरवरी रखी है।

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के द्वारा कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के द्वारा 88 खाली पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तरफ से कौन से पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के द्वारा इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल जैसे खाली पदों को भरा जाएगा।

Leave a Comment