वनप्लस कंपनी वर्तमान समय में भारतीय मार्केट में अपने ग्राहकों के लिए वनप्लस 13s स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है जिसे लेकर अनेक प्रकार की जानकारियां सामने आ चुकी है ऐसे में वर्तमान समय में जो भी ग्राहक नया फोन खरीदने की सोच रहे है अब वह वनप्लस कंपनी का वनप्लस 13s स्मार्टफोन भी आसानी से खरीद सकेंगे। वनप्लस कंपनी के द्वारा इस फोन को लेकर कंफर्म भी कर दिया गया है कि आखिर में कब इसे लॉन्च किया जाएगा।
वनप्लस के इस स्मार्टफोन को लेकर ग्राहकों के द्वारा काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था क्योंकि काफी लंबे समय से इस फोन को लेकर अनेक प्रकार की जानकारियां वायरल हो रही थी लेकिन अब आधिकारिक रूप से इस फोन से संबंधित जानकारियां सामने आ चुकी है जिसके अनुसार आने वाले कुछ ही दिनों के अंतर्गत इस फोन को लांच किया जाएगा। वही एक बार लॉन्च हो जाने के बाद में ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से आसानी से इस फोन को खरीदा जा सकेगा।
OnePlus 13s
वनप्लस का नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 13s भारतीय मार्केट में 5 जून 2025 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने पहले कोई भी कॉम्पैक्ट फोन लॉन्च नहीं किया हुआ है यह कंपनी का पहला कॉम्पैक्ट फोन होने वाला है। वहीं इसे लेकर बताया जा रहा है कि इस फोन को ग्राहकों का काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल सकता है। इस फोन के अनेक फीचर्स का खुलासा हो चुका है जिसमें डिजाइन, बैटरी, चिपसेट तथा आदि फीचर्स की जानकारी शामिल है।
वनप्लस 13s स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 13s को कंपनी आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च करने वाली है जिसमें ग्राहकों को स्नैपड्रैगन 8 एलीट का चिपसेट देखने को मिलेगा। डिस्प्ले 6.32 इंच की FHD+OLED देखने को मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रहेगा और 1600 निट्स की पिक ब्राइटनेस रहेगी। यह पूरी जानकारी लीक होने वाली जानकारी है। हालांकि इस आगमी फोन को लेकर कंपनी ने आधिकारिक एक्स ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट करके संबंधित जानकारी जारी की है।
भारतीय मार्केट में अलग-अलग तीन रंगों के साथ में इस फोन को लांच किया जाएगा जिसमें ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटीन तथा ग्रीन सिल्क शामिल है। ऐसे में तीनों में से किसी भी खास रंग का चयन करके इस फोन को खरीदा जा सकेगा। इस फोन के अलग-अलग वेरिएंट जारी करने की संभावना है जिसके चलते सभी ग्राहक किसी भी प्रकार के अपने पसंदीदा वेरिएंट का चयन कर सकेंगे।
वनप्लस 13s कैमरा क्वालिटी
फोटो खींचने के लिए इस फोन में ड्यूल रियल कैमरा देखने को मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन एंगल कैमरा और वही साथ ही 50 मेगापिक्सल का टैलीफोटो सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वनप्लस के सभी फोन में कैमरा की क्वालिटी सही ही देखने को मिलती है ऐसे में इस फोन में भी पूरी संभावना है कि सही क्वालिटी ही देखने को मिलेगी।
वनप्लस 13s बैटरी बैकअप
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में दमदार बैटरी लगाई है और यह बैटरी 6260mAH की है। वही इसे चार्ज करने के लिए 80W का फास्ट चार्जिंग मिलेगा। वनप्लस कंपनी का यह स्मार्टफोन बैटरी बैकअप के मामले में भी अच्छा हो सकता है। क्योंकि ज्यादा mAH की बैटरी इसमें मिलेगी। हालांकि लांच होने के बाद में अनेक प्रकार के रिव्यू भी सामने आयेंगे जिससे इस फोन के बैटरी बैकअप को लेकर और ही अच्छे से कंफर्म जानकारी सामने आ जायेगी।
वनप्लस 13s लाइफटाइम वारंटी के साथ मिलेगा
इस फोन में लाइफटाइम वारंटी डिस्प्ले को लेकर मिलेगी वनप्लस के फोन में ग्रीन लाइन से अनेक व्यक्ति बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं लेकिन अब नए मॉडल में यह समस्या देखने को नहीं मिलेगी और अगर समस्या देखने को मिलती है तो ऐसी स्थिति में लाइफ टाइम स्क्रीन फ्री में बदली जाएगी। लेकिन एक्सीडेंटल डैमेज और एक्सटर्नल इस वारंटी में कवर नहीं किया जाएगा। पहले भी वनप्लस कंपनी ने मौजूदा फोन में यह वारंटी दी हुई थी और अब इस नए मॉडल के फोन में भी यह वारंटी मिलेगी।
वनप्लस 13s की कीमत
इस फोन की कीमत को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि फोन की कीमत 55 हज़ार रूपये से कम की ही होगी। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से कीमत से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन जल्द ही यह फोन लॉन्च होने वाला है जिसके चलते पूरी संभावना है कि अब जल्द ही इस फोन की कीमत की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी जाएगी।







