प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बड़ी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में ₹6000 की सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप चाहेंगे कि यह जानें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।
कई किसान अभी भी इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि पीएम किसान योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें और अगर नाम नहीं है तो रजिस्ट्रेशन कैसे करें। इस आर्टिकल के माध्यम से लिस्ट में नाम देखने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, नई रजिस्ट्रेशन की विधि, e-KYC कैसे करें के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पूरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
PM Kisan Beneficiary List
पीएम किसान योजना 20वी क़िस्त का लाभ लेने के लिए सबसे पहले e-KYC करवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके बिना आपको किस्त की राशि नहीं मिलेगी। सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है, जिससे केवल सही और पात्र किसानों को ही लाभ मिल सके। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है। e-KYC आप दो तरीकों से कर सकते हैं – पहला ऑनलाइन अपने मोबाइल से और दूसरा CSC सेंटर के जरिए।
पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें
- इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर “Farmers Corner” में जाएं और “New Farmer Registration” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो आपको नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते की जानकारी और खेत से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
- सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और आवेदन संख्या को नोट कर लें।
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary List” में क्लिक करते हैं, तो वहां आपको एक फॉर्म मिलेगा जिसमें अपने इलाके से संबंधित विवरण भरना होगा। जैसे – राज्य का नाम, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत।
- ये जानकारी देने के बाद जैसे ही आप “Get Report” पर क्लिक करेंगे, आपके गांव के सभी किसानों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इस सूची में आप देख सकते हैं कि किन-किन किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है।
- आप अपने नाम, पिता का नाम, बैंक खाता संख्या के आखिरी 4 अंक और आधार नंबर के अनुसार अपना नाम खोज सकते हैं।
- अगर आपका नाम इस सूची में है तो इसका मतलब है कि आपको भी ₹2000 की किस्त मिलेगी।
- अगर नहीं है, तो आप दोबारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना से संबंधित सहायता
अगर आपको पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में कोई परेशानी आ रही है, जैसे कि नाम लिस्ट में नहीं आ रहा, फॉर्म सबमिट नहीं हो रहा, पैसा नहीं आया, तो आप हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। योजना की आधिकारिक हेल्पलाइन है: 155261 या 011-24300606. आप किसी भी कार्यदिवस में इन नंबरों पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।











