देशभर में आरंभ की गई पीएम उज्जवला योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। दरअसल इस योजना के माध्यम से मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन और सब्सिडी का फायदा मिलता है।
इस प्रकार से इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाना जरूरी है। इसके बाद फिर महिलाओं को आधुनिक तरीके का इस्तेमाल करके भोजन बनाने के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन मिलता है। तो अब तक इस योजना के माध्यम से लाखों महिलाएं लाभ ले चुकीं हैं।
अगर आप अभी तक पारंपरिक ईंधन के माध्यम से रसोई में भोजन तैयार करती हैं तो आपको इस योजना का जरूर लाभ लेना चाहिए। यदि आपको नहीं पता कि कैसे पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन किया जाता है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल बिना छोड़ें पूरा पढ़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएं योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया, योजना के फायदे, जरूरी दस्तावेज और पात्रता मानदंड क्या है।
PM Ujjwala Yojana Registration
हमारी केंद्र सरकार ने साल 2016 में पीएम उज्ज्वला योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना को शुरू किया था। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य रूप से मकसद गरीब परिवारों को बिल्कुल फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान करना है।
तो जब से यह योजना सरकार ने आरंभ की है तब से लाखों महिलाएं इस योजना का बिना किसी समस्या का सामना किए लाभ ले रही हैं। योजना के अंतर्गत विशेष तौर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बड़ा फायदा हुआ है। दरअसल गांव में आज भी महिलाएं लकड़ी, उपले, कोयले का इस्तेमाल करके भोजन बनाने के लिए मजबूर हैं।
ऐसे में इस ईंधन से निकलने वाला धुआं महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है। लेकिन अब ऐसी समस्या महिलाओं के साथ बिल्कुल नहीं रहेगी क्योंकि सरकार अब महिलाओं को पीएम उज्ज्वला योजना के तहत बिल्कुल फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा दे रही है।
पीएम उज्ज्वला योजना का उद्देश्य
हमारे देश में आरंभ की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सरकार ने अपना उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान करने का बनाया है। इस तरह से हमारी सरकार यह नहीं चाहती कि गरीब परिवारों की महिलाओं को लगातार धुएं में रहकर भोजन बनाना पड़े। इस वजह से आर्थिक रूप से कमजोर सभी महिलाओं को बिल्कुल मुफ्त में योजना का फायदा दिया जा रहा है।
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभ
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जो महिलाएं फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन ले रही हैं इन्हें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं –
- महिलाओं को साफ स्वच्छ वातावरण में भोजन बनाने का मौका मिलता है जिसकी वजह से महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
- अब तक महिलाएं धुएं की वजह से कई बीमारियों का शिकार बन जाती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
- आधुनिक तरीके के माध्यम से भोजन तैयार करने की स्थिति में महिलाओं का समय भी काफी ज्यादा बचेगा।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाली महिलाओं को सरकार बिल्कुल मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान करती है।
- एलपीजी गैस कनेक्शन के अलावा सरकार के द्वारा इन सब गरीब महिलाओं को गैस चूल्हा, रेगुलेटर इत्यादि भी फ्री में दिया जाता है।
पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता शर्तें
अगर आपको पीएम उज्ज्वला योजना के पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना है तो ऐसे में आपको नीचे बताई गई प्रत्येक पात्रता को पूरा करना जरूरी है –
- पंजीकरण करने के लिए जरूरी है कि महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो।
- पीएम उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन जमा करने हेतु जरूरी है कि घर में पहले से कोई एलपीजी गैस कनेक्शन ना हो।
- महिला के पास आवेदन जमा करने के लिए सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज जरूर होने चाहिएं।
- महिला आर्थिक रूप से निर्बल परिवार से संबंध रखने वाली होनी चाहिए।
पीएम उज्ज्वला योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो महिलाएं पीएम उज्ज्वला योजना पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना चाहती हैं तो इन सबको निम्नलिखित दस्तावेज आवेदन के समय जमा करने जरूरी हैं –
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- यदि महिला आरक्षित श्रेणी की है तो इसका प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
पीएम उज्ज्वला योजना पंजीकरण के लिए आपको बहुत ही आसान सी प्रक्रिया को दोहराना है और इसके बारे में हमने पूरा तरीका नीचे बताया है ताकि आप बिना किसी कठिनाई के अपना आवेदन दे सकें –
- सर्वप्रथम आपको पीएम उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर न्यू उज्जवला 2.0 कनेक्शन लिखा हुआ मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने तीन गैस कंपनियों के नाम आएंगे जैसे इंडेन गैस, भारत गैस या एचपी गैस।
- आपको यहां पर उस विकल्प का चयन करना है जिसके जरिए से आप एलपीजी गैस कनेक्शन को लेना चाहते हैं।
- अब आपके सामने एक दूसरा पेज आएगा जहां पर आपको कुछ और जानकारी जैसे कि आपका राज्य, जिला, नजदीकी गैस विक्रेता इत्यादि का चयन करना है।
- आपको अब अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है।
- फिर आपको पीएम उज्ज्वला योजना का आवेदन फार्म पूरा भर लेना है और इसमें सभी जानकारी को सही प्रकार से लिखना है।
- आगे फिर आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज जो भी इस योजना के तहत मांगे गए हैं इन सबको अपलोड कर देना है।
- सबसे अंत में आपको पीएम उज्ज्वला योजना का आवेदन पत्र जमा कर देना है।












