पीएम कौशल विकास योजना की शुरुआत करके भारत सरकार के द्वारा इस योजना के तीन चरण सफलतापूर्वक पूरे करवाए जा चुके हैं जिनके अंतर्गत अनेक बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण मिला है और विभिन्न अलग-अलग प्रकार के फायदे मिले हैं और अब वर्तमान समय में इस योजना का चौथा चरण चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत भी अनेक बेरोजगार युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे में जिन्होंने इस योजना का लाभ नहीं लिया हुआ है वह भी इस योजना का लाभ ले सकते है।
भारत सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को मुक्त में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि सभी बेरोजगार युवा मुक्त में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और रोजगार को प्राप्त कर सके वही प्रशिक्षण में अनेक क्षेत्रों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर, इलेक्ट्रीशियन, हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर, फूड प्रोसेसिंग, हार्डवेयर, लेदर टेक्नोलॉजी आदि शामिल है। ऐसे में इस योजना के माध्यम से कोई भी युवा किसी भी प्रकार की स्किल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
PMKVY Registration 2025
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा 15 जुलाई 2015 को युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी और तभी से यह योजना देश के अंतर्गत लागू की हुई है और आवेदन करने वाले युवाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सभी युवा जिन्हें इस योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है वह ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले सभी नागरिकों को संपूर्ण जानकारी जरूर जान लेनी है।
एक रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना के माध्यम से अब तक लगभग 1.37 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है और वर्तमान में भी युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा जिससे कि यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। इस योजना के माध्यम से 3 महीने 6 महीने और 1 साल तक का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण ऑफलाइन तरीके से अलग-अलग शहरों में उपलब्ध प्रशिक्षण केंद्रों पर दिया जाता है।
पीएम कौशल विकास योजना के लाभ
- पीएम कौशल विकास योजना में 40 से भी अधिक क्षेत्रों को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
- युवा जिस प्रकार की स्किल का चयन करते हैं युवाओं को उसी प्रकार का प्रशिक्षण मिलता है।
- वित्तीय सहायता में ₹8000 की राशि मिलती है जिसका उपयोग सभी युवा अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।
- प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला सर्टिफिकेट नौकरी प्राप्त करने के लिए कहीं पर भी उपयोग में लिया जा सकता है।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता मापदंड
- आवेदन करने के लिए युवाओं ने 10वीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु कम से कम 15 वर्ष अवश्य होनी चाहिए।
- आवेदक बेरोजगार ही होना चाहिए।
- सभी आवेदक की निर्धारित 40 से अधिक क्षेत्र में से किसी न किसी क्षेत्र के अंतर्गत रुचि जरूर होनी चाहिए।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम कौशल विकास योजना की जानकारी
- आवेदन करने वाले सभी युवाओं को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या फिर नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर ही आवेदन करना है।
- प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद में ट्रेंड युवाओं का इस योजना के माध्यम से प्लेसमेंट भी करवाया जायेगा जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- प्रशिक्षण पूरा होने के दौरान सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा तो आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना होगा।
- सभी युवाओं को संपूर्ण जानकारी को जानने के बाद ही और कंफर्म करने के बाद ही इस योजना के लिए आवेदन करना है।
पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब होम पेज पर क्विक लिंक्स के ऑप्शन पर क्लिक करके स्किल इंडिया के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब रजिस्टर एस ए कैंडिडेट के ऑप्शन पर क्लिक करके खुलने वाले फार्म में प्रत्येक जरूरी जानकारी दर्ज कर देनी है।
- इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कोर्स का चयन करना है तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का भी चयन कर लेना है।
- इतना करके जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है और फिर आवेदन फार्म को सबमिट करना है।
- फॉर्म सबमिट होते ही आवेदन हो जाएगा और फिर चयन होने पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण मिलेगा।











Dear sir,ye jogena bohut achaa hai sabhi loge ko help mele desh ka yuba ko rojgar kare