Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026: महिलाओं को मिल रहे 11000 रूपए, ऐसे करें आवेदन

Published On: February 7, 2026
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को भारत सरकार ने उन सब महिलाओं के लिए शुरू किया है जो गर्भवती हैं या फिर शिशु को दूध पिलाती हैं। योजना के जरिए से महिलाओं को आर्थिक तौर पर मदद की जाती है।

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि स्तनपान कराने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण के लिए मदद की जाए। ‌ऐसा करने से महिलाओं का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

महिलाओं को इस योजना के जरिए से भारत सरकार दो संतान होने पर 11000 रुपए की मदद करती है। इस प्रकार से पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपना पंजीकरण अनिवार्य करवाना होगा। यदि आपको योजना का सारा विवरण जानना है और आवेदन जमा करना है तो हमारे साथ आखिर तक बने रहिए।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2026

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पीएम मातृ वंदना योजना लाई गई है। तो योजना के माध्यम से महिलाओं को 11000 रूपए की आर्थिक सहायता सरकार से मिलती है। ‌

जब किसी महिला के पहला बच्चा जन्म लेता है तो तब 5000 रुपए की राशि महिला को बैंक खाते में भेजी जाती है। वहीं जब परिवार में दूसरी औलाद कन्या जन्म लेती है तो तब सरकार 6000 रुपए की मदद महिला को देती है। ‌

तो महिलाएं इस योजना के जरिए से सरकार से आर्थिक सहारा प्राप्त करके अपने पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं। इस तरह से सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का फायदा देश की वे सब महिलाएं ले सकती हैं जो गरीब परिवारों के तहत आती हैं।

PM Matru Vandana Yojana 2026 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
योजना की शुरुआतजनवरी 2017
लाभ11000 रूपए की आर्थिक सहायता
लाभार्थीगर्भवती या फिर स्तनपान कराने वाली महिलायें
आवश्यक दस्तावेजएमसीपी कार्ड
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
वर्ष2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmmvy.wcd.gov.in/

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य

देशभर में आरंभ की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य सरकार ने यह बनाया है कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वित्तीय मदद की जाए। इस आर्थिक सहायता को प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने पोषण का और इसके अलावा अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके से ध्यान रख सकती हैं। सरकार चाहती है कि योजना की लाभार्थी महिलाओं को किसी भी प्रकार से पौष्टिक भोजन और अन्य जरूरतों से वंचित ना रहना पड़े।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता मानदंड

पीएम मातृ वंदना योजना के लिए आपको तभी पंजीकरण करने का मौका मिलेगा जब आप निम्नलिखित पात्रता को पूरा कर पाएंगीं:-

  • पीएम मातृ वंदना योजना के लिए वे सब महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं जो भारत की नागरिक हैं।
  • जो महिलाएं गर्भवती हैं या फिर किसी बच्चे को स्तनपान कराती हैं वही पात्र मानी गई हैं।
  • योजना के जरिए से महिला को पहले बच्चे के लिए सर्वप्रथम लाभ दिया जाता है। ‌
  • अगर महिला के दूसरी संतान कन्या जन्म लेती है तो तब महिला को योजना का फायदा प्रदान किया जाता है।
  • महिला वित्तीय तौर पर कमजोर परिवार से संबंध रखती हो क्योंकि गरीब महिलाओं के लिए ही योजना लाई गई है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु आपको पंजीकरण के समय जो दस्तावेज जमा करने चाहिएं इन सबकी जानकारी हमने कुछ इस प्रकार से निम्न बताई है:-

  • एमसीपी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु आपको अपना पंजीकरण करने हेतु निम्नलिखित बताए गए तरीके को अपनाना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको पीएम मातृ वंदना योजना की वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in/ पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको सिटीजन लॉगिन वाला विकल्प ढूंढना है और इसे दबाना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर सही स्थान पर लिखना है और फिर सत्यापन के बटन को क्लिक करना है।
  • यहां आपको ओटीपी के माध्यम से योजना की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
  • फिर आपको प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदन पत्र को पूरा भरना है।
  • अब आपको आगे डाटा एंट्री में जाकर बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन का बटन दबाना है।
  • यहां पर अब आपको अपनी अन्य जानकारी को दर्ज करते हुए फॉर्म को भर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपने एमसीबी कार्ड का विवरण सही प्रकार से दर्ज करना है।
  • फिर मांगे गए दस्तावेजों को जमा करके आपको अपना मातृ वंदना योजना का फॉर्म जमा कर देना है।

FAQs

कन्या के जन्म पर महिलाओं को कितनी सहायता सरकार से मिलती है?

यदि किसी महिला के दूसरी कन्या जन्म लेती है तो ऐसी स्थिति में सरकार से 6000 रुपए की सहायता मिलती है।

मैं अपना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म कैसे जमा कर सकती हूं?

आप अपना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का आवेदन फार्म योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकती हैं।

सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्यों लाई गई है?

गरीब परिवारों की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह योजना लाई गई है ताकि आर्थिक तंगी की वजह से इन्हें पौष्टिक आहार से वंचित ना रहना पड़े।

Leave a Comment