विभिन्न राज्यों के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है इसी बीच अब राजस्थान राज्य के अंतर्गत राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आज 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा क्योंकि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट को जारी करने को लेकर पूरी तरीके से तैयार है ऐसे में सभी विद्यार्थी रिजल्ट को चेक करने के लिए तैयार रहे और रिजल्ट को चेक जरूर करें और डाउनलोड करें।
8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा ऐसे में सभी विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर आकर ही रिजल्ट को देखने के लिए रोल नंबर की जानकारी दर्ज करनी होगी और फिर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 8वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 20 मार्च से 29 मार्च के बीच में किया था जिसके बाद में अब परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थी रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
RBSE 8th Result 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 8वीं की परीक्षा में इस वर्ष लगभग 12 लाख से भी अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। और परीक्षा में शामिल होने वाले इन सभी विद्यार्थियों का ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। काफी लंबे समय से रिजल्ट की आधिकारिक सूचना का इंतजार किया जा रहा था जिसके बाद में अब रिजल्ट जारी करने को लेकर बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान अजमेर के द्वारा सूचना जारी कर दी है।
जिसमें तारीख और समय की घोषणा की गई है और घोषणा यह है कि आज 26 तारीख को शाम 5:00 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा यानी कि अब विद्यार्थियों का रिजल्ट आने में केवल कुछ ही समय बाकी है जिसके बाद में सभी विद्यार्थी तुरंत आसानी से रिजल्ट को चेक कर सकेंगे वहीं रिजल्ट से संबंधित यह सूचना आधिकारिक रूप से ट्विटर एक्स अकाउंट पर जारी की गई है। रिजल्ट जारी करने की यह आधिकारिक सूचना आज सुबह 8:28 पर दी गई थी।
आरबीएसई कक्षा 8वीं के रिजल्ट में दी गई जानकारी
रिजल्ट में सभी विद्यार्थियों को अपना नाम, माता-पिता का नाम जन्म की तारीख वर्ग सभी सब्जेक्ट ग्रेड महत्वपूर्ण हस्ताक्षर तथा फोटो इसके अलावा महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश तथा और भी महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी तो प्रत्येक जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी को जरुर चेक करनी है। और उसके बाद ही रिजल्ट को डाउनलोड करना है।
आरबीएसई कक्षा 8वीं के रिजल्ट को कहाँ देखें
रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in , rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in है। इन वेबसाइट के लिंक को मोबाइल में ओपन करके रिजल्ट को चेक किया जा सकेगा। रिजल्ट आते ही अधिकतम विद्यार्थी तथा अभिभावक इन्हीं वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट को चेक करेंगे ऐसे में जिन्हें पता नहीं है ऐसे सभी विद्यार्थियों को भी इन वेबसाइट के लिंक को ध्यान में रखना है।
आरबीएसई कक्षा 8वीं का पिछले वर्ष का परिणाम
पिछले वर्ष भी इस वर्ष की तरह ही 12 लाख से भी अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 95.72% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी और इनमें छात्र तथा छात्रों दोनों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी संभावना है कि अच्छे प्रतिशत में विद्यार्थी परीक्षा में पास होंगे और छात्र तथा छात्रा दोनों का रिकॉर्ड अच्छा रहेगा। रिजल्ट जारी करने के साथ ही कितने प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं यह जानकारी भी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।
आरबीएसई कक्षा 8वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा नियम बनाया हुआ है कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मार्कशीट प्रदान करनी है जिसमें सबसे पहले ऑनलाइन तरीके से मार्कशीट प्रदान की जाती है और फिर ऑफलाइन तरीके से मार्कशीट प्रदान की जाती है। ऑनलाइन प्रदान की जाने वाली मार्कशीट प्रोविजनल मार्कशीट होती है। और ऑफलाइन वाली ओरिजिनल मार्कशीट होती है।
ऐसे में ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन वाली मार्कशीट भी जरूर प्राप्त करनी है। क्योंकि आगे की शिक्षा को हासिल करने के लिए ओरिजिनल ऑफलाइन वाली मार्कशीट की ही मांग की जाएगी। और यह मार्कशीट ऑनलाइन वाला रिजल्ट आने के बाद में कुछ ही सप्ताह के अंतर्गत प्रदान कर दी जाएगी। तो ध्यान रहे स्कूल में जाकर यह मार्कशीट जरुर प्राप्त करनी है।
आरबीएसई कक्षा 8वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- 8वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करके रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी को दर्ज करें।
- जानकारी सही होने पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब रिजल्ट में अच्छे से जानकारी को चेक करके रिजल्ट को डाउनलोड कर लेना है।












