आजकल व्यक्तियों को लोन की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता है जिसके लिए व्यक्तियों के द्वारा विभिन्न बैंकों के अंतर्गत पर्सनल लोन बिजनेस लोन तथा विभिन्न प्रकार के लोन के लिए आवेदन किया जाता है इसी बीच भारतीय स्टेट बैंक में ई-मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन करके लोन को प्राप्त किया जा सकता है। वही लोन के लिए आवेदन करने पर ₹50 हज़ार रूपये से लेकर 20 लाख रूपये तक का लोन मिलता है।
अनेक व्यक्तियों ने भारतीय स्टेट बैंक से इस लोन को लिया हुआ है और वर्तमान समय में भी जानकारी हासिल होने पर अनेक व्यक्तियों के द्वारा इस लोन के लिए आवेदन किया जाता है। इसी बीच जो भी व्यक्ति बिजनेस लोन की तलाश में है वह सभी भारतीय स्टेट बैंक से इस लोन को प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें संपूर्ण जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। और ऐसा करने पर ही योग्य होने पर लोन राशि मिलेगी
SBI e Mudra Loan Yojana
एसबीआई बैंक पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग प्रकार का लोन प्रदान करती है। ऐसे में नागरिकों के लिए सबसे बढ़िया फायदा यह है कि सभी नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी प्रकार के लोन का चयन करके उसके लिए आवेदन करके लोन राशि को प्राप्त कर सकते हैं। लोन के प्रकार में चार प्रकार के लोन है जिसमें शिशु लोन किशोर लोन तरुण लोन और तरुण प्लस लोन शामिल है।
यदि कम लोन की आवश्यकता है तो ऐसे में मुद्रा लोन योजना का शिशु लोन सबसे बढ़िया लोन है क्योंकि इसमें ₹50 हज़ार तक का लोन मिलता है वहीं अगर ज्यादा लोन चाहिए तो इसके लिए अन्य लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है जिसमें किशोर लोन के लिए आवेदन करने पर 5 लाख रूपये तक का लोन लिया जा सकता है, तरुण लोन में 10 लाख रूपये तक और यदि तरुण प्लस लोन के लिए आवेदन किया जाता है तो ₹ 20 लाख रूपये तक का लोन मिलता है।
एसबीआई ई मुद्रा लोन ब्याज दर और समय
मुद्रा लोन के लिए आवेदन करके लोन लेने पर अलग-अलग प्रकार के लोन पर लोन आवेदक की प्रोफाइल को देखते हुए ब्याज दर तय करके ब्याज दर लगाई जाती है। जो कि कुछ आवेदक के लिए कम होती है तो कुछ आवेदक के लिए ज्यादा होती है। वही लोन चुकाने के लिए समय 5 वर्ष से लेकर 7 वर्ष तक का दिया जाता है। ₹5 लाख तक का लोन लेने पर चुकाने हेतु 5 वर्ष तक का समय दिया जाता है।
वहीं यदि ₹5 लाख से लोन की राशि ज्यादा होती है तो ऐसी स्थिति में 7 वर्ष तक का समय दिया जाता है ताकि लोन लेने वाले सभी व्यक्ति आसानी से फिर से लोन को जमा कर सके। लोन के लिए आवेदन करते समय पहले ब्याज दर लोन चुकाने को लेकर समय तथा पूरी जानकारी आधिकारिक रूप से बताई जाती है तो उस आधिकारिक जानकारी को जानकर ही प्रत्येक नागरिक को लोन के लिए आवेदन करना होता है तो यह जानकारी जरूर ध्यान में रखें।
एसबीआई ई मुद्रा लोन योजना के लाभ
- भारतीय स्टेट बैंक में इस लोन के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आसान है जिसके चलते आसानी से लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- महिला हो या पुरुष सभी लोन के लिए आवेदन करके लोन राशि को प्राप्त कर सकते हैं।
- लोन के लिए आवेदन करने के बाद में 7 से 10 दिन का समय लिया जाता है और लोन राशि प्रदान कर दी जाती है।
- लोन बिना किसी गारंटी के ही प्रदान किया जाता है।
- अनेक अन्य लोन की तुलना में यह लोन कम ब्याज दर पर मिलता है।
एसबीआई ई मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता मापदंड
- आवेदक की आयु आवेदन करते समय 18 वर्ष जरूर होनी चाहिए।
- बैंक या फिर किसी भी फाइनेंशियल कंपनी ने लोन आवेदक को डिफाल्टर घोषित नहीं किया हुआ होना चाहिए।
- संपूर्ण आवश्यक दस्तावेज प्रत्येक आवेदक के पास जरूर मौजूद होने चाहिए।
- लोन की आवश्यकता बिजनेस के लिए ही होनी चाहिए।
एसबीआई ई मुद्रा लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात
एसबीआई ई मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एसबीआई ई-मुद्रा लोन की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- इतना करने के बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फार्म को ओपन करें।
- अब आवेदन फार्म में प्रत्येक बेसिक पर्सनल जानकारी से लेकर दस्तावेज तक की संपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज को भी अपलोड करें और फिर वेबसाइट पर प्रत्येक आवश्यक कार्य को पूरा करें।
- इसके बाद सबसे आखरी में आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और फिर बैंक अधिकारियों के पास आवेदन फार्म चला जाएगा।
- अब आवेदन फार्म स्वीकार होते ही लोन राशि प्रदान कर दी जाएगी वहीं लोन राशि बैंक खाते में मिलेगी।











