आज का जमाना डिजिटल है और ऐसे में अब वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से काफी लोग लोन लेते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि पुराने यानि पारंपरिक तरीके से अगर आप लोन लेते हैं तो इसमें थोड़ा सा ज्यादा समय लग जाता है। इस तरह से जरूरत के समय आपको पैसा नहीं मिल पाता।
तो इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने योनो ऐप के माध्यम से लोन देने की सुविधा शुरू की है। इस एप्लीकेशन के जरिए से आप कुछ ही देर में 100000 रूपए तक का पर्सनल लोन सरलता के साथ ले सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होने के साथ-साथ पेपर रहित है।
तो अगर आप अपनी वित्तीय जरूरत को पूरा करने के लिए एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो आपको हमारा आज का यह पोस्ट अवश्य पढ़ लेना चाहिए। इस लेख में हम आज आपको जानकारी देंगे कि योनो ऐप से लोन लेने के लिए पूरी प्रक्रिया क्या है। इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि ब्याज दरें, जरूरी दस्तावेज, पात्रता मानदंड इत्यादि क्या रखे गए हैं।
SBI Yono 1 Lakh Loan
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने योनो ऐप के द्वारा ग्राहकों को लोन उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है। इस तरह से ग्राहक बहुत ही आसानी के साथ 1 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने योनो प्लेटफार्म को ऐसे लोगों के लिए विशेष तौर से बनाया है जो लोन लेने के लिए लंबी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं।
योनो ऐप के जरिए से एसबीआई बैंक एक लाख रुपए तक का अधिकतम लोन प्रदान करता है। इस तरह से अगर आपके साथ कोई आपातकालीन स्थिति पड़ जाती है जैसे की शिक्षा, दुर्घटना या फिर कोई अन्य जरूरत तो आप आसानी के साथ एसबीआई से लोन लेकर अपनी आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं।
यहां आपको हम यह बताते चलें कि योनो एप्लीकेशन से लोन लेने की सबसे विशेष बात यह है कि आपको बैंक नहीं जाना पड़ता। इस प्रकार से कागजी कार्यवाही को पूरा नहीं करना पड़ता है और आप डिजिटल प्रक्रिया के जरिए से लोन ले सकते हैं।
इसके साथ ही हम आपको यह बताते चलें कि एसबीआई योनो ऐप के द्वारा आप होम लोन भी ले सकते हैं। इस तरह से अगर आप अपना घर खरीदना चाहते हैं और आपको वित्तीय मदद की आवश्यकता है तो तब आप बिना बैंक जाए एसबीआई योनो एप से होम लोन प्राप्त कर सकते हैं।
एसबीआई योनो 1 लाख लोन के लाभ
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के योनो ऐप से लोन लेते हैं तो ऐसे में इसके तहत आपको कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जैसे –
- योनो ऐप से आपको डिजिटल प्रक्रिया के द्वारा आवेदन जमा करना होता है और किसी भी कागजी कार्यवाही की भी आवश्यकता नहीं होती है।
- लोन की स्वीकृति कुछ ही मिनट में मिल सकती है।
- स्टेट बैंक की तरफ से आकर्षक ब्याज दरों पर लोन मिलता है।
- लोन का पैसा आपके एसबीआई के खाते में तुरंत भेज दिया जाता है।
- आप अपनी आवश्यकता के मुताबिक ईएमआई की अवधि का चयन कर सकते हैं।
एसबीआई योनो 1 लाख लोन के लिए पात्रता
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक की योनो ऐप से लोन लेना चाहते हैं तो आपको यह ऋण तब मिलता है जब आप कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं जैसे –
- अनिवार्य है कि आवेदक का स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में बचत खाता या चालू खाता होना चाहिए। दरअसल अगर आपका एसबीआई में खाता होगा तभी आप लोन ले पाएंगे।
- एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए आवश्यक है आवेदनकर्ता की आयु 21 साल तक हो।
- लोन तुरंत स्वीकृत हो जाए इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति का सिबिल स्कोर 750 तक या फिर इससे अधिक हो।
- आवेदक के पास लोन को चुकाने के लिए एक नियमित आय का स्रोत होना आवश्यक है।
- यदि आपने किसी दूसरे बैंक या वित्तीय संस्थान से बड़ा लोन ले रखा है तो अगर हर महीने आपको अपनी कमाई में से बड़ा हिस्सा ईएमआई के जरिए से जमा करना होता है। तो ऐसे में आपको नया लोन मिलने में परेशानी हो सकती है तो इसलिए आप यह सुनिश्चित करें कि आप केवल इतना ही लोन लें जिसे आप आसानी के साथ चुका सकें।
- एसबीआई योनो ऐप से यदि आप लोन लेना चाहते हैं तो आपको अपनी केवाईसी को पूरा करना होगा क्योंकि अगर आप केवाईसी नहीं करवाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपका लोन स्वीकार नहीं होगा।
एसबीआई योनो 1 लाख लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से पर्सनल लोन लेने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए जैसे –
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- बिजली अथवा पानी का बिल
- बैंक की स्टेटमेंट जो 6 महीने पुरानी हो
- नौकरी पेशा लोगों हेतु सैलरी स्लिप
- व्यवसाय करने वालों के लिए आइटीआर
- पासपोर्ट आकार फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
एसबीआई योनो पर्सनल लोन ब्याज दर
एसबीआई योनो पर्सनल लोन लेने पर आपको यह पता होना चाहिए कि आपको कितना ब्याज चुकाना पड़ेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग ग्राहकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक ब्याज दरें भी भिन्न-भिन्न रखी हुई हैं। इस प्रकार से आपका अनुमान के लिए हम बता दें कि एसबीआई की ब्याज दरें न्यूनतम 11.15 प्रतिशत वार्षिक और अधिकतम 14.55% तक सालाना चुकानी पड़ सकती हैं।
एसबीआई योनो 1 लाख लोन की जानकारी
यदि आप एसबीआई योनो ऐप से लोन लेना चाहते हैं तो तब आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए –
- आपको लोन के ऊपर जो ब्याज दरों का भुगतान चुकाना होता है वह क्रेडिट हिस्ट्री, सिबिल स्कोर और नौकरी के प्रकार के ऊपर सर्वाधिक निर्भर होता है।
- जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या फिर रक्षा क्षेत्र में काम करते हैं इनको कम ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।
- अगर आपका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है तो ऐसे में आपको दूसरे बैंकों के मुकाबले कम ब्याज पर लोन मिल सकता है।
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा डायमंड और प्लैटिनम सैलरी वाले ग्राहकों के लिए खास विशेष दरें और साथ में सुविधाएं रखी गई हैं।
- यह भी ध्यान रखना होगा कि जो ब्याज दरें होती हैं इनमें बदलाव हो सकता है इसलिए लोन लेने से पहले आपको मौजूदा ब्याज दर के बारे में पता कर लेना चाहिए।
एसबीआई योनो 1 लाख लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
भारतीय स्टेट बैंक योनो ऐप से लोन लेने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को सही प्रकार से अपनाना है –
- सर्वप्रथम आपको एसबीआई योनो ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी और अपने पासवर्ड या फिर एमपिन का इस्तेमाल करके लॉगिन करना है।
- यदि आप नए यूजर हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले पंजीकरण पूरा करना है।
- इसके बाद फिर आपको योनो ऐप के होम पेज पर जाना है और लोन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको पर्सनल लोन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- फिर आपके सामने पर्सनल लोन लेने वाला आवेदन फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय जानकारी इत्यादि को दर्ज करना है।
- इसके बाद आगे आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को ध्यान से अपलोड कर देना है।
- अगले चरण के तहत आपको एक लाख रुपए तक की लोन की धनराशि और साथ में ईएमआई की अवधि का भी चयन कर लेना है
- इसके बाद आपको अपना आवेदन जमा कर देना है और अब बैंक के द्वारा आपकी सभी जानकारी को और सिबिल स्कोर को चेक किया जाएगा।
- यदि लोन स्वीकृत होता है तो तब तुरंत लोन की धनराशि को आपके एसबीआई के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता है।












