SC ST OBC Scholarship Status 2026: यहाँ से चेक करें 48000 रूपए की छात्रवृत्ति का स्टेटस

Published On: February 7, 2026
SC ST OBC Scholarship Status

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप को भारत सरकार उन सब छात्रों को देती है जो वंचित या फिर आरक्षित श्रेणी के तहत आते हैं। इन सबको शैक्षिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार पढ़ाई के लिए वजीफा देती है। ‌

तो ऐसे में प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी सरकार से स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करते हैं। इस तरह से फिर छात्रों को जब छात्रवृत्ति मिल जाती है फिर वे अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक तंगी के सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

अगर आप भी सरकार से इस योजना के तहत आर्थिक लाभ लेना चाहते हैं तो आपने अपना आवेदन जरूर जमा किया होगा। तो यदि आपको नहीं पता कि आपकी स्कॉलरशिप की स्थिति इस समय क्या है तो आपको इसे अवश्य चेक करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप स्टेटस को आप कैसे खुद चेक कर सकते हैं।

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप स्टेटस 2026

हमारे देश में बड़ी मात्रा में एससी एसटी ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी रहते हैं। इनमें से अधिकतर छात्रों के परिवार की वित्तीय स्थिति अत्यधिक दयनीय अवस्था में होती है। इसके कारण विद्यार्थियों को या तो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ जाती है या फिर पढ़ाई के खर्च उठाने के लिए बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लेकिन जब से सरकार ने एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति का लाभ विद्यार्थियों को देना आरंभ किया है तब से गरीब छात्र आसानी से पढ़ाई पूरी कर पाते हैं। छात्रों को इनके पाठ्यक्रम के मुताबिक सरकार अधिकतम 48000 रूपए का लाभ देती है। हर साल बड़ी संख्या में छात्रों को योजना के तहत स्कॉलरशिप दी जाती है।

मौजूदा समय में अगर हम देखें तो वंचित वर्गों के और आरक्षित वर्गों के विद्यार्थी अब शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पा रहे हैं। ‌ ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि सरकार की तरफ से अब इन्हें आर्थिक मदद दी जा रही है।

SC ST OBC Scholarship 2026 Overview

विभाग का नामसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
लेख का नामएससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप स्टेटस
वर्ष2026
लाभ₹48000 तक की छात्रवृत्ति
उद्देश्यगरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए सहारा देना
लाभार्थीएससी एसटी ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी
लॉगिन विवरणमोबाइल नंबर, पासवर्ड या फिर ओटीआर संख्या
पेमेंट मोडसीधे लाभार्थियों बैंक खाते में
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarships.gov.in/

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप का उद्देश्य

हमारे देश की सरकार के द्वारा एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति को इस उद्देश्य से आरंभ किया गया है ताकि गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए सहारा दिया जाए। दरअसल सरकार की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि जो आरक्षित वर्गों के विद्यार्थी हैं इन सबको पढ़ाई को पूरा करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई समझौता ना करना पड़े। इसलिए लगातार अनेकों सालों से इस योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ जरूरतमंद और कमजोर छात्रों को दिया जा रहा है।

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए जो पात्रता मानदंड सरकार ने रखे हैं इन सबके बारे में हमने निम्नलिखित जानकारी दी है:-

  • छात्रवृत्ति का लाभ केवल संबंधित श्रेणी के विद्यार्थी ही ले सकते हैं।
  • छात्र जरूरी है कि भारत का स्थानीय निवासी हो और आर्थिक रूप से कमजोर हो।
  • स्कॉलरशिप का लाभ केवल उन छात्रों को मिलेगा जो मौजूदा समय में किसी विद्यालय या फिर किसी विश्वविद्यालय में नामांकित हैं।
  • जिन छात्रों ने अपनी पिछली कक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है इन सबको पात्र माना गया है।

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज

स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आपको अपने पंजीकरण के समय कई प्रकार के दस्तावेज वेबसाइट पर जमा करने होते हैं जैसे:-

  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप का स्टेटस कैसे चेक करें?

जो भी आरक्षित वर्गों के विद्यार्थी अपने स्कॉलरशिप के स्टेटस को जानना चाहते हैं तो वे सब निम्नलिखित चरण अपना सकते हैं:-

  • सबसे शुरुआत में आपको एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर जाकर आपको लॉगिन के विकल्प को दबाकर अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड या फिर ओटीआर संख्या को दर्ज करना है।
  • लॉगिन करने के बाद फिर आपको एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधित अनुभाग में चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको अपने शैक्षिक सत्र को चुनकर अपने आवेदन की आईडी को लिखना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन को क्लिक करना है जिससे कि आपकी स्कॉलरशिप की स्थिति आ जाए।
  • यहां पर अब आपको आपका स्कॉलरशिप स्टेटस दिखाई दे जाएगा।

FAQs

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करना क्यों आवश्यक है?

एससी एसटी ओबीसी स्कॉलरशिप स्टेटस इसलिए चेक करना आवश्यक होता है क्योंकि इसके माध्यम से आपको अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति का पता चलता है।

क्या स्कूल के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है?

जी हां स्कूल के छात्रों को भी योजना के जरिए से स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है।

क्या सभी छात्रों को 48000 रूपए की स्कॉलरशिप मिलेगी?

जी नहीं सभी छात्रों को 48000 की स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी क्योंकि योजना के जरिए से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुसार आर्थिक सहायता मिलती है।

Leave a Comment