अगर आप एक मध्यम वर्गीय या फिर गरीब वर्ग के परिवार से संबंध रखते हैं और बिजली के महंगे बिल से निजात पाना चाहते हैं तो आपके लिए हमारे पास एक समाधान है। आपको बता दें कि हमारी केंद्र सरकार ने सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना को आरंभ किया है।
इस तरह से इस योजना को शुरू करके केंद्र सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा घरों में सोलर पैनल को स्थापित करवाना है। दरअसल सरकार चाहती है कि सौर ऊर्जा को देशभर में बढ़ावा दिया जा सके जिससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे।
यदि आप सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का लाभ लेकर बिजली के ज्यादा बिल से छुटकारा हासिल करने का सोच रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के तहत लाभ लेकर सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
Solar Rooftop Subsidy Yojana
केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों के लिए सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना को शुरू किया है। योजना के अंतर्गत हमारी सरकार का उद्देश्य देश के नागरिकों को मुफ्त में बिजली प्रदान करना है। दरअसल जब आप सोलर पैनल अपने घर की छत पर स्थापित करवा लेते हैं तो आपको काफी लंबे समय तक निशुल्क बिजली मिलती है।
इसके अलावा हम आपको यह भी बताते चलें कि हर महीने सरकार की तरफ से 300 यूनिट की बिजली भी बिल्कुल फ्री में प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं सोलर पैनल स्थापित करवाने पर सरकार की तरफ से 40% तक की सब्सिडी का फायदा भी प्रदान किया जाता है। इस तरह से सोलर पैनल को लगवा कर आप अतिरिक्त बिजली को बिजली वितरण कंपनियां को बेचकर कमाई भी कर सकते हैं।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का उद्देश्य
हमारी सरकार ने सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना को इसलिए आरंभ किया है ताकि देश भर में सौर ऊर्जा को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके। इस तरह से सरकार ने अपना लक्ष्य बनाया है कि एक करोड़ से भी अधिक परिवारों को सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का फायदा दिया जाएगा।
इस तरह से देश में सौर ऊर्जा की बढ़ोतरी होगी और साथ में जरूरतमंद नागरिकों को बिजली भी पर्याप्त मात्रा में मिल पाएगी। इसके चलते आम नागरिकों को बिजली के भारी भरकम बिल को भरने से भी छुटकारा हासिल हो जाएगा।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लाभ
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के अंतर्गत अगर आप सोलर पैनल लगवाते हैं तो ऐसे में आपको कई प्रकार के फायदे हासिल होते हैं जैसे –
- देशभर के एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का फायदा दिया जाएगा।
- यदि आप सोलर पैनल स्थापित करवा लेते हैं तो तब आपको हर महीने 300 यूनिट की बिजली भी बिल्कुल मुफ्त में मिलेगी।
- सोलर पैनल की खरीदारी करने के लिए सरकार से सब्सिडी का फायदा भी प्राप्त होगा।
- सोलर पैनल स्थापित करवाने के लिए आप सरकारी बैंकों से लोन ले सकते हैं।
- आम जनता को बिजली के बढ़ते हुए बिलों से राहत मिलती है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए पात्रता
देश के जो नागरिक सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के माध्यम से लाभ लेना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है –
- केवल वही निवासी सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का फायदा ले सकते हैं जो भारत के मूल निवासी हैं।
- सोलर पैनल लगवाने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति की आयु 18 साल तक या इससे अधिक हो।
- योजना के माध्यम से सरकार सोलर पैनल लगवाने के लिए गरीब वर्ग को प्राथमिकता दे रही है।
- आवेदन जमा करने के लिए आपके पास सभी अनिवार्य दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अगर आपको अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना है तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- राशन कार्ड
- बिजली का
- शपथ पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- छत की फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन जमा करने वाले नागरिकों को निम्नलिखित तरीके से आवेदन देना होता है –
- सर्वप्रथम आपको पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर का विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपना पंजीकरण करना है जिसके लिए आपको अपना राज्य, अपनी बिजली वितरण कंपनी, बिजली कंजूमर नंबर को दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको नेक्स्ट वाला बटन दबाकर आगे बढ़ना है।
- फिर आगे आपके सामने एक नया पेज आएगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर सही से लिखकर ओटीपी को वेरीफाई करना है।
- अब आपको ओटीपी सत्यापन के पश्चात अपना फॉर्म सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपको फिर होम पेज पर वापस आना है और लॉगिन के विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
- अब आप आपको पंजीकरण के बाद जो लॉगिन विवरण मिला था इसे दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- यहां पर अब आपके सामने कुछ दिशा निर्देश आएंगे आपको इन्हें पढ़कर फिर प्रोसीड वाला बटन दबाना है।
- अब जो आवेदन फार्म आपके सामने आएगा आपको इसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारी को लिखना है।
- इसके बाद आपको बिजली बिल की फोटो और अन्य दस्तावेज जमा कर देने हैं।
- इसके बाद आपको सबमिट वाला बटन दबाकर अपना सोलर रूफटॉप सब्सिडी का आवेदन पत्र जमा कर देना है।












